रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप

रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठगी और धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब DSP कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए आरोपी दीपक वर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिलासपुर में गिरफ्तारी के बाद अब उसके खिलाफ रायपुर और सक्ती में तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपी पर शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच होने का दावा कर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोप हैं। पुलिस के सामने आए मामलों में कोयला खदान का टेंडर दिलाने, महंगी लग्जरी कार बेचने और वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट व जमीन के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायतें शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन निवासी कोरबा, हाल रायपुर, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध होने का झांसा देता था। इसी पहुंच का हवाला देकर वह लोगों को सरकारी काम, टेंडर और संपत्ति से जुड़े आकर्षक सौदों का भरोसा दिलाता था। अब तक सामने आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में एक और एफआईआर दर्ज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

पहला मामला सक्ती जिले का है। वार्ड नंबर-6 गुरुद्वारा निवासी ट्रांसपोर्टर एवं कोयला व्यवसायी किशन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने शासन-प्रशासन में अपनी मजबूत पकड़ और बड़े लोगों से संबंध होने का दावा करते हुए कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिया।

Read More जशपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: जल्दी अमीर बनने के लालच में मासूम की हत्या, शरीर के अंग निकालकर बाल्टी में छिपाए

इस काम के बदले आरोपी ने उनसे 15 लाख रुपये नकद ले लिए। रकम की गारंटी के तौर पर HDFC बैंक के दो चेक भी दिए गए, जिनमें एक चार लाख रुपये का था और दूसरा ब्लैंक चेक बताया गया। जब शिकायतकर्ता ने चेक के संबंध में बैंक से जानकारी ली, तो पता चला कि संबंधित बैंक खाता कई साल पहले ही बंद हो चुका था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Read More उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने के नाम पर 20 लाख ऐंठे

दूसरा मामला राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शंकर नगर स्थित वीआईपी स्टेट निवासी बियर व्यवसायी आशीष जायसवाल ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपनी बताकर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर लीजेंडर कार बेचने का प्रस्ताव दिया था। वाहन का नंबर CG04-MS-0007 और मॉडल वर्ष 2023 बताया गया।

आरोपी ने लक्ष्मी मोटर्स की डिलीवरी रसीद सहित अन्य दस्तावेज दिखाकर री-सेल में गाड़ी देने का भरोसा दिलाया। इस सौदे के एवज में 20 लाख रुपये नकद ले लिए गए। 19 अगस्त 2025 को स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट भी कराया गया, लेकिन इसके बाद न तो वाहन दिया गया और न ही रकम वापस की गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पैसे मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 296, 318(4) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

रेस्टोरेंट और 16,500 वर्गफीट जमीन के सौदे में 36 लाख की धोखाधड़ी

तीसरा मामला भी तेलीबांधा थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें आरोपी दीपक के साथ बरखा टंडन का नाम भी सामने आया है। शिकायत के अनुसार, वीआईपी रोड स्थित एटमास्फिरिया नाम से संचालित रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी 16,500 वर्गफीट जमीन का सौदा 1.16 करोड़ रुपये में तय हुआ था।

इस सौदे के लिए शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों के बैंक खातों से वेलकमश्री होटल के खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और टोकन मनी के रूप में कुल 36,00,016.70 रुपये ट्रांसफर किए गए तथा नकद भुगतान भी किया गया। बताया गया कि बाद में शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि संबंधित जमीन आरोपी के नाम पर नहीं है।

रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इतना ही नहीं, शिकायत में एससी-एसटी एक्ट में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 296, 3(5), 318(4) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

बढ़ सकती हैं आरोपी की मुश्किलें

एक के बाद एक सामने आ रही शिकायतों ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। कोयला टेंडर, लग्जरी कार और रेस्टोरेंट-जमीन के सौदे से जुड़े इन तीन मामलों में कुल 71 लाख रुपये से अधिक की रकम को लेकर आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इन मामलों में आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस के लिए इन शिकायतों की जांच, पैसों के लेनदेन और कथित सहयोगियों की भूमिका स्पष्ट करना अहम होगा।

Tags:

Latest News

यूपी चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव! CM मोहन यादव संभालेंगे यादव वोटर्स को साधने की कमान, 70 से ज्यादा रैलियों की तैयारी यूपी चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव! CM मोहन यादव संभालेंगे यादव वोटर्स को साधने की कमान, 70 से ज्यादा रैलियों की तैयारी
सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज
रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक
कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन: उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन….
बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश
दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक चंदू देवांगन की हत्या; दो नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
मंत्रालय से तबादलों की नई सूची जारी, इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी
फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल; 5 अन्य सुरक्षित, सरकार अलर्ट