शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज

शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में अब तक का सबसे अहम मोड़ सामने आया है। इस पूरे कथित सिंडिकेट की आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात की सरकार उसे भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में है। उसे अगले एक सप्ताह के भीतर भारत लाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विकास अग्रवाल को वापस लाने के लिए एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एजेंसी प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम यूएई रवाना हो सकती है। विदेश दौरे और आरोपी की वापसी से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं।

2023 से फरार था सुब्बू, अक्टूबर में दुबई में हुई गिरफ्तारी

विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू शराब घोटाले में नाम सामने आने के बाद से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था। नवंबर में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार उसे अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दुबई में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी की खबर सार्वजनिक होने के बाद अब भारत वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार उसे प्रत्यर्पण के बजाय यूएई की ओर से डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया के तहत भारत भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों प्रक्रियाओं में कानूनी अंतर होता है। अब भारतीय एजेंसियां वहां की औपचारिकताएं पूरी कर उसे अपने साथ लाने की तैयारी में हैं।

Read More बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

डिस्टिलरी से वसूली और अनवर ढेबर तक रकम पहुंचाने की जिम्मेदारी

Read More कुमर्दा और घुपसाल के बीच सड़क निर्माण में विवाद, 50 लाख की मांग और मारपीट की शिकायत

जांच में विकास अग्रवाल की भूमिका बेहद अहम मानी गई है। सामने आई जानकारियों के अनुसार वर्ष 2014-15 के दौरान वह सड़क और नाली निर्माण जैसे छोटे ठेके लिया करता था। बाद में उसकी नजदीकियां शराब कारोबारी अनवर ढेबर से बढ़ीं और धीरे-धीरे वह कथित शराब सिंडिकेट के आर्थिक लेन-देन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। ईडी की जांच के अनुसार विकास अग्रवाल सिंडिकेट के ग्राउंड लेवल फाइनेंशियल मैनेजर की भूमिका निभा रहा था। उस पर डिस्टिलरी संचालकों और एफएल-10ए लाइसेंसधारकों से कमीशन वसूलने और रकम को अनवर ढेबर तक पहुंचाने का आरोप है।

एफएल-10ए लाइसेंस तक फैला था कमीशन का खेल

शराब घोटाले में जांच एजेंसियों ने अवैध कमाई के कई तरीके सामने रखे हैं। आरोप है कि डिस्टिलरी संचालकों से शराब की खरीदी में कीमत बढ़ाकर कमीशन वसूला जाता था। इसके अलावा एफएल-10ए लाइसेंस व्यवस्था के जरिए विदेशी शराब कंपनियों से भी कथित तौर पर कमीशन लिया जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से बिना हिसाब वाली शराब की बिक्री और डुप्लीकेट होलोग्राम के इस्तेमाल जैसे आरोप भी इस सिंडिकेट से जुड़े हैं। ईडी ने अपनी जांच में वर्ष 2019 से 2023 के बीच कथित तौर पर 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित आय का उल्लेख किया है।

बोरियों में रखी जाती थी वसूली की रकम, संपत्तियों पर भी कार्रवाई

इस मामले में जांच एजेंसियों को कथित अवैध कमाई को छिपाने और निवेश करने से जुड़े कई सुराग मिले हैं। जांच में नकदी को बोरियों और कार्टून में रखने तथा उससे संपत्तियां खरीदने के आरोप भी सामने आए हैं। ईडी ने 1 जून 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी संपत्तियों सहित शराब घोटाले में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार मूल्य वाली संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच करने की जानकारी दी थी। ईडी के अनुसार विकास अग्रवाल के परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद कुछ संपत्तियां भी कथित अपराध की कमाई के बराबर मूल्य के आधार पर कार्रवाई के दायरे में आई थी।

सुब्बू के खुलासों से खुल सकती है शराब सिंडिकेट की पूरी कुंडली

विकास अग्रवाल की भारत वापसी को जांच के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। एसीबी/ईओडब्ल्यू उससे पूछताछ कर डिस्टिलरी और एफएल-10ए लाइसेंसधारकों से हुई कथित वसूली, रकम के लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश करेगी। जांच में यह भी पता लगाया जा सकता है कि वसूली गई रकम किन रास्तों से किन लोगों तक पहुंचाई गई। इसके अलावा हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन, विदेशों में रकम भेजने और अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को लेकर भी उससे सवाल-जवाब हो सकते हैं। खासतौर पर अनवर ढेबर तक पहुंचाई गई कथित रकम और उसके अंतिम लाभार्थियों की जानकारी हासिल करना जांच एजेंसी की प्राथमिकता हो सकती है। सुब्बू के बयान से शराब घोटाले के उन चेहरों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिनकी भूमिका अब तक जांच के दायरे में पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अब तक कई बड़े नाम आ चुके हैं जांच के घेरे में

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया, एपी त्रिपाठी और रामगोपाल अग्रवाल सहित कई नाम सामने आ चुके हैं। मामले में ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की अलग-अलग जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। अब विकास अग्रवाल की भारत वापसी से इस पूरे मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश
संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए