दंतेवाड़ा डीएसपी को ब्लैकमेल करने वाला ओयो होटल कारोबारी अब खुद फंसा, अंबेडकर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी पहले भी कर चुका नौकरी के नाम पर ठगी 

दंतेवाड़ा डीएसपी को ब्लैकमेल करने वाला ओयो होटल कारोबारी अब खुद फंसा, अंबेडकर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी पहले भी कर चुका नौकरी के नाम पर ठगी 

रायपुर/कोरबा। दंतेवाड़ा की महिला डीएसपी पर ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी का संगीन आरोप लगाकर सुर्खियों में आए रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोरबा कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में पेश नहीं होने पर दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा ने यह वारंट जारी किया है। आरोपी अंबेडकर टंडन का विवादों और ठगी से पुराना नाता रहा है।

क्या है वारंट जारी होने का कारण

यह वारंट कोरबा के दीपका थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ा है। पीड़ित महेंद्र सिंह ने साल 2020 में दीपक टंडन के खिलाफ करीब 28 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दीपक टंडन को पेश होने का निर्देश दिया था। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद आरोपी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

डीएसपी से विवाद के बाद आया था चर्चा में

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

दीपक टंडन उस समय प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था, जब उसने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। दीपक टंडन ने दावा किया था कि डीएसपी ने उसे कथित तौर पर 'लव ट्रैप' में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे करोड़ों रुपये, एक महंगी गाड़ी और बेशकीमती गहने ठग लिए। हालांकि, डीएसपी ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था और उन्हें मनगढ़ंत बताते हुए मानहानि का केस करने की बात कही थी। फिलहाल, दीपक टंडन के लगाए गए आरोपों की भी जाँच की जा रही है।

ठगी और विवादों से पुराना नाता

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद यह बात फिर सामने आई है कि अंबेडकर टंडन का आपराधिक और विवादित रिकॉर्ड रहा है। वह लोगों को बहला फुसलाकर और बड़ा फायदा दिलाने का झांसा देकर ठगी करता रहा है।

2018 में नौकरी के नाम पर की थी वसूली

सिविल लाइन्स थाने में दर्ज एक पुरानी रिपोर्ट (FIR No. 0276/2018) के अनुसार, अंबेडकर टंडन ने साल 2018 में भी नौकरी ने नाम पर धोखाधड़ी की थी। उस समय उसने जितेन्द्र देवांगन नाम के युवक को व्यापमं द्वारा आयोजित राजस्व निरीक्षक (नगर निगम) की परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध कराने का झांसा दिया था।

  मांगी थी मोटी रकम: आरोपी ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका देने के एवज में प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये (₹3,00,000) की मांग की थी। इसमें एक लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये का चेक शामिल था।

 झांसे में आए युवक से मुलाकात:

 शिकायतकर्ता जितेन्द्र देवांगन अपने बहनोई के लिए परीक्षा का पेपर लेने को तैयार हो गया था और 14 अप्रैल 2018 को रात करीब 10 बजे वह शंकर नगर चौक पर अंबेडकर टंडन से मिला था।

 पेपर नहीं मिला, फिर भी ऐंठे पैसे: जब जितेन्द्र देवांगन ने पेपर मांगा, तो टंडन ने बहाना बना दिया कि पेपर नहीं आ पाया है। उसने युवक से पचास हजार रुपये नकद लाने को कहा था। जितेन्द्र देवांगन ने धोखाधड़ी होने के बावजूद अपने पास रखे पांच हजार रुपये (₹5,000) अंबेडकर टंडन को दे दिए थे।

सिविल लाइन्स पुलिस ने उस समय अंबेडकर टंडन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब सक्रिय रूप से आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार