बिरनपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: तीन साल बाद 17 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट का आदेश

बिरनपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: तीन साल बाद 17 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट का आदेश

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के चर्चित बिरनपुर हिंसा प्रकरण में जिला एवं सत्र न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए पिता–पुत्र की हत्या के मामले में आरोपित सभी 17 व्यक्तियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने लगभग तीन वर्ष तक चली सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद यह निर्णय सुनाया।

यह मामला 11 अप्रैल 2023 को शक्तिघाट क्षेत्र में 55 वर्षीय रहीम मोहम्मद और उनके पुत्र 35 वर्षीय ईदुल मोहम्मद के शव मिलने से जुड़ा था। पुलिस ने जांच के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहियों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद अदालत ने सबूतों को पर्याप्त न मानते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

8 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था विवाद
घटनाक्रम की शुरुआत 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद से हुई थी। स्थिति तेजी से बिगड़ी और हिंसा में बदल गई। इसी दौरान 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी तथा कई घरों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आई थीं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू की थी और दो सप्ताह तक कर्फ्यू भी लगाया गया था।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई थीं एफआईआर
पूरे प्रकरण में कुल सात एफआईआर दर्ज की गई थीं। भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनका मामला वर्तमान में रायपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या का मामला बेमेतरा जिला अदालत में चल रहा था, जिसमें अब फैसला आ चुका है।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

राजनीतिक सरगर्मियां भी रहीं तेज
बिरनपुर हिंसा ने उस समय प्रदेश की राजनीति को भी गर्मा दिया था। विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। ताजा फैसले के बाद मामले को लेकर एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल