रफ्तार का कहर: रायगढ़–जशपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर: रायगढ़–जशपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

रायगढ़: रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग लगातार जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला रायगढ़–जशपुर मुख्य मार्ग से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ओवरटेक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वे गैरवाणी के पास पहुंचे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और ट्रेलर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी नहीं थम रहे हादसे
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत के बावजूद जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। अब तक जिले में 10 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है, जो यातायात व्यवस्था और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी