तंत्र-मंत्र से पैसा डबल करने का झांसा, 5 लाख की ठगी का भंडाफोड़, बलौदा बाजार में बाप-बेटे गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल करने का झांसा, 5 लाख की ठगी का भंडाफोड़, बलौदा बाजार में बाप-बेटे गिरफ्तार

बलौदा बाजार: अंधविश्वास और लालच का फायदा उठाकर ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को पलारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के जरिए रकम कई गुना बढ़ाने का दावा कर दो अलग-अलग ग्रामीणों से कुल पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम वापस मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल
पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदी निवासी 57 वर्षीय नोहर यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में आरोपी उनके घर पहुंचे और जादू-मंतर से पैसे कई गुना करने का भरोसा दिलाया। 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने आरोपियों को तीन लाख रुपये नकद सौंप दिए। समय बीतने के बावजूद न तो रकम बढ़ी और न ही वापस मिली। बार-बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

दूसरे ग्रामीण को भी बनाया शिकार
ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने भी पुलिस को बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये लिए। उन्हें भी तंत्र-मंत्र से रकम कई गुना करने का झांसा दिया गया। जब पराग ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर अलग से अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read More 22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा

जांच में खुलासा, रायपुर से दबोचे गए आरोपी
उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में पलारी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। जांच के दौरान रायपुर जिले के ग्राम धौराभाठा निवासी आरोपी दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पांच लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

अंधविश्वास बना ठगों का हथियार
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पैसा दोगुना करने जैसे प्रलोभनों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला