तांत्रिक बन महिला को डराया 37 लाख ठगे,फ्लैट हड़पने की कोशिश

तांत्रिक बन महिला को डराया 37 लाख ठगे,फ्लैट हड़पने की कोशिश

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने खुद को बड़ा तांत्रिक बताकर एक महिला को 36.66 लाख रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी ने यूट्यूब से तंत्र-मंत्र की अधूरी जानकारी जुटाई और महिला को 'कुंडली दोष' का ऐसा डर दिखाया कि उसने अपनी गाढ़ी कमाई लुटा दी. जब महिला के पैसे खत्म हो गए, तो इस ठग ने उसकी जान पर बन आने की बात कहकर फ्लैट भी अपने नाम करवाने का दबाव बनाया. मना करने पर तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी देने लगा.
महिला को कुंडली दोष का हवाला देकर फ्लैट हड़पा
पीड़िता ने भयभीत होकर सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35), जो हरियाणा का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, वर्ष 2022 में जुनवानी भिलाई के शिखर अपार्टमेंट में रहने वाली 46 वर्षीय पल्लवी जायसवाल मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। पल्लवी ने पुजारी को अपनी जन्मकुंडली दिखाई और बताया कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती है और व्यवसाय भी ठीक नहीं चल रहा।
आरोपी गिरफ्तार
पुजारी मिश्रा ने कुंडली देखकर उसमें गंभीर दोष होने की बात कही और सुझाव दिया कि ग्रहों की शांति के लिए पूजा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए वे अपने गुरु पंडित कुलदीप महाराज से संपर्क करेंगे, जो एक सिद्ध तांत्रिक हैं। पल्लवी मिश्रा की बातों में आ गईं।
इसके बाद कुलदीप महाराज को भिलाई बुलाया गया और उनकी मुलाकात पल्लवी से करवाई गई। कुलदीप ने कुंडली देखने के बाद बताया कि उसमें ग्रहों की स्थिति काफी अशुभ है और इससे उनकी जान को खतरा भी हो सकता है। वह पल्लवी के फ्लैट पर भी गया और वहां की ऊर्जा को बाधित बताते हुए जल्द पूजा सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था करने के लिए कहा, ताकि तात्कालिक ग्रह शांति पूजा की जा सके।
पुलिस के मुताबिक, ठग कुलदीप ने महिला से पहले पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर मोटी रकम ऐंठी, फिर उसके फ्लैट पर भी कब्जा करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया, तो उसने तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी दी, जिससे पल्लवी जायसवाल बुरी तरह डर गईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप उर्फ कालू को दबोच लिया है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस ठग ने और भी लोगों को अपना शिकार तो नहीं बनाया है.

Tags:

Latest News

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील