हाई-टेक सुरक्षा पर भारी पड़ा सिस्टम का दीमक, आईबी के इनपुट से शिक्षा माफियाओं के बड़े नेक्सस का पर्दाफाश

हाई-टेक सुरक्षा पर भारी पड़ा सिस्टम का दीमक, आईबी के इनपुट से शिक्षा माफियाओं के बड़े नेक्सस का पर्दाफाश

रायपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' पर एक बार फिर साख का संकट मंडरा रहा है। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे, लेकिन 'मानवीय भ्रष्टाचार' ने एआई कैमरों और 5जी जैमर जैसी हाई-टेक व्यवस्थाओं को भी धता बता दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक पुख्ता इनपुट के बाद राजस्थान एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को दबोचा है।

 

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

सीकर का कंसल्टेंसी कनेक्शन और 140 सवालों का रहस्य

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

 

इस पूरे मामले की जांच से जो शुरुआती तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। राजस्थान का सीकर अब केवल कोचिंग हब नहीं, बल्कि ऐसे संदिग्ध सिंडिकेट का केंद्र भी बनता दिख रहा है।

एसओजी की जांच दो अहम सुरागों पर टिकी है। पहला, जांच एजेंसी के हाथ एक ऐसा 'गेस पेपर' लगा है जिसमें 300 सवाल मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 140 प्रश्न हू-ब-हू नीट के असली प्रश्नपत्र में छपे मिले। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित लीक का सीधा प्रमाण माना जा रहा है।

कड़ियों को जोड़ते हुए एसओजी ने सीकर के पीपराली रोड स्थित एक नामी कोचिंग के सामने से कंसल्टेंसी चलाने वाले राकेश मंडावरिया को उठाया है। एजेंसी को शक है कि परीक्षा से काफी पहले ही इसी करियर काउंसलर के जरिए कुछ चुनिंदा छात्रों तक 'असली सवालों' की खेप पहुंचाई गई थी। फिलहाल इन सभी संदिग्धों से सीकर के उद्योग नगर थाने में बेहद गुप्त तरीके से पूछताछ की गई, जिसके बाद मास्टरमाइंड माने जा रहे मंडावरिया और देहरादून से पकड़े गए 4 अन्य संदिग्धों को जयपुर ले जाया गया है।

 

 तकनीक का तिलिस्म टूटा, मानवीय सेंधमारी की आशंका

 

 

इस बार परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा का एक ऐसा जाल बुना गया था जिसे भेदना नामुमकिन लग रहा था:

  •   पेपर्स के परिवहन के लिए जीपीएस लगे वाहनों का इस्तेमाल।
  •  परीक्षा केंद्रों पर रियल-टाइम निगरानी के लिए एआई (AI) कैमरे।
  •  किसी भी तरह के डिजिटल कम्युनिकेशन को रोकने के लिए शक्तिशाली 5G जैमर।
  •  सॉल्वर गैंग को रोकने के लिए छात्रों का सख्त बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मेडिकल रेजिडेंट्स की छुट्टियां रद्द करना।
  •   डिजिटल चोरी पकड़ने के लिए हर प्रश्नपत्र पर यूनिक वॉटरमार्क।

लेकिन सवाल यह है कि इतनी अभेद्य किलेबंदी के बावजूद पेपर लीक कैसे हुआ?

जांच एजेंसियों के रडार पर अब वह सिस्टम है जहां तकनीक नहीं, इंसान काम करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीकी हैकिंग का नहीं, बल्कि 'सिस्टम की मानवीय खामी' का मामला है। इस बात की प्रबल आशंका है कि प्रिंटिंग प्रेस, बैंक के स्ट्रांग रूम या फिर परिवहन के दौरान किसी स्तर पर भारी मिलीभगत से इस प्रश्नपत्र को आउट किया गया।

अब आगे क्या होगा?

एसओजी फिलहाल जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष देने से बच रही है। टीम अब एक्सपर्ट्स और एनटीए के अधिकारियों के साथ मिलकर इन 140 सवालों का मिलान और तकनीकी विश्लेषण कर रही है, ताकि आधिकारिक तौर पर इसे 'पेपर लीक' घोषित करने या न करने का फैसला लिया जा सके। 

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी