मुंबई में 4 मौतों के पीछे जहर का खेल! घर में मिली ‘हर्बल स्प्रे’ को पुलिस ने समझा मामूली, FSL रिपोर्ट ने खोली बड़ी चूक

मुंबई में 4 मौतों के पीछे जहर का खेल! घर में मिली ‘हर्बल स्प्रे’ को पुलिस ने समझा मामूली, FSL रिपोर्ट ने खोली बड़ी चूक

मुंबई: Mumbai के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत मामले में जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुरुआती जांच में जिस हर्बल चूहे भगाने वाले स्प्रे को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया था, अब उसी केस में फोरेंसिक रिपोर्ट ने जहर से मौत की पुष्टि कर पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, परिवार ने कथित तौर पर तरबूज में मिलाकर जिंक फॉस्फाइड का सेवन किया था, जिससे उनकी मौत हुई।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में मृतकों के शरीर से लिए गए लिवर, किडनी, पित्त और पेट के नमूनों में जिंक फॉस्फाइड की मौजूदगी पाई गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि घर की तलाशी के दौरान एक हर्बल रैट-रिपेलेंट स्प्रे मिला था, लेकिन उसमें किसी रासायनिक तत्व की आशंका न होने के कारण उसे जांच के लिए जब्त नहीं किया गया। अब इसी फैसले को गंभीर चूक माना जा रहा है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए Mumbai Crime Branch की यूनिट-1 ने समानांतर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जिंक फॉस्फाइड परिवार तक कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे आत्महत्या, लापरवाही या किसी साजिश का एंगल जुड़ा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों, दुकानदारों और परिवार के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

Read More Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज मामले ने फोरेंसिक जांच प्रक्रिया और शुरुआती पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को शुरुआती जांच में नजरअंदाज करना गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल