नासिक TCS धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा: निदा खान गिरफ्तार, AIMIM पार्षद मतीन खान पर भी FIR से मचा सियासी भूचाल

नासिक TCS धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा: निदा खान गिरफ्तार, AIMIM पार्षद मतीन खान पर भी FIR से मचा सियासी भूचाल

छत्रपति संभाजी नगर। नासिक की चर्चित TCS धर्मांतरण मामले की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही Nida Khan को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने मामले में नई कड़ियां जोड़ते हुए नारेगांव के AIMIM पार्षद Matin Khan के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

पुलिस जांच के अनुसार, नासिक स्थित एक कॉर्पोरेट कंपनी में कुछ कर्मचारियों पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत सामने आई थी। शुरुआती जांच में निदा खान का नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरासत में पूछताछ बेहद जरूरी है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। वहीं अब मतीन खान का नाम सामने आने के बाद केस ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पुलिस का आरोप है कि पार्षद ने कथित तौर पर आरोपी की मदद की और मामले से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग किया। हालांकि, AIMIM की तरफ से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सीतापुर से तराई फोरलेन सड़क का करेंगे शुभारंभ

फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस केस में कई और नाम सामने आ सकते हैं और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की पड़ताल में जुटा हुआ है।

Read More कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश

Latest News

स्कूल के क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत स्कूल के क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
महासमुंद में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 5.16 लाख का सामान जब्त
जांजगीर-चांपा में दोहरे हत्याकांड का बड़ा फैसला: शराब में कीटनाशक मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को दो बार उम्रकैद
अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! 4 नहीं, अब 6 साल तक मिलेगी नौकरी, 75% जवानों को 2 साल का एक्सटेंशन
आईएएस को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश निरस्त, 90 दिन में नए सिरे से जांच के निर्देश, तब तक सेवा-पेंशन पर कार्रवाई नहीं
NEET PG एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब परसेंटाइल नहीं, रैंक से मिलेगा मेडिकल कॉलेजों में दाखिला, NMC ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह
सौरभ चंद्राकर की वापसी के बाद गरमाई सियासत, बैज ने पूछा- रवि उप्पल और शुभम सोनी कब आएंगे भारत?
गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला