बिलासपुर में आधी रात हमला: 20 नकाबपोशों ने घर घेरकर बरसाए डंडे, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

बिलासपुर में आधी रात हमला: 20 नकाबपोशों ने घर घेरकर बरसाए डंडे, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक संगठित हमले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में 20 से अधिक नकाबपोश युवकों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक समेत चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों का समूह मुंह ढककर और हथियारनुमा डंडों के साथ घर के बाहर पहुंचते ही हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं को भी निशाना बनाया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।19_1777260330

पीड़ित सनत सारथी के मुताबिक, घटना की शुरुआत देर रात टहलने के दौरान हुई बहस से हुई। आरोप है कि विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले घर के सामने पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाकर सामूहिक हमला किया। इस घटना ने छोटी-सी कहासुनी के गंभीर परिणामों को उजागर कर दिया है।18-1_1777260370

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Latest News

दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब