Hyderabad Murder Mystery: मुंह में ठूंसी नोटों की गड्डी, बंधे हाथ-पैर और गायब नौकरानी... रिटायर्ड IPS अफसर की पत्नी की हत्या से दहला जुबली हिल्स

Hyderabad Murder Mystery: मुंह में ठूंसी नोटों की गड्डी, बंधे हाथ-पैर और गायब नौकरानी... रिटायर्ड IPS अफसर की पत्नी की हत्या से दहला जुबली हिल्स

हैदराबाद: Hyderabad के पॉश जुबली हिल्स इलाके में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध हत्या ने सनसनी फैला दी है। आंध्र प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी Vinay Ranjan Rai की पत्नी 62 वर्षीय तनुजा रंजन अपने घर में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में हत्या का तरीका बेहद भयावह सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उनके हाथ-पैर बांधे गए थे, मुंह में नोटों की गड्डी ठूंसी गई थी और गला घोंटकर हत्या की गई। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में घरेलू सहायिका की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल मूल की नौकरानी कल्पना पिछले एक साल से परिवार के साथ रहकर काम कर रही थी और घटना के बाद से लापता है। जांच एजेंसियों को शक है कि उसने बाहरी लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब एक बजे तीन संदिग्ध लोग घर में घुसते और करीब ढाई बजे बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। आरोपियों के हाथों में लोहे की रॉड और एक बैग भी नजर आया है।

मेडिकल रिपोर्ट में तनुजा रंजन के शरीर पर संघर्ष के कई निशान मिले हैं। होंठों पर खरोंच, कलाई पर रस्सी के निशान और जीभ पर काटने के जख्म मिलने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि हत्या से पहले उनके साथ क्रूरता की गई। पुलिस का मानना है कि अपराधियों का मकसद केवल चोरी नहीं था, बल्कि पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। घटना के समय पूर्व आईपीएस अधिकारी किसी निजी काम से बेंगलुरु गए हुए थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थीं।

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

जांच एजेंसियों को शक है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो से Nampally Railway Station पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए फरार हो गए। पुलिस अब रेलवे स्टेशन, सीसीटीवी नेटवर्क और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और घरेलू कर्मचारियों के सत्यापन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल