CG LPG Scam Exposed: डेढ़ करोड़ की गैस कालाबाज़ारी में बड़ा धमाका, पूर्व मंत्री के दामाद समेत अफसर गिरफ्तार, GPS ट्रैकिंग ने खोला पूरा खेल

CG LPG Scam Exposed: डेढ़ करोड़ की गैस कालाबाज़ारी में बड़ा धमाका, पूर्व मंत्री के दामाद समेत अफसर गिरफ्तार, GPS ट्रैकिंग ने खोला पूरा खेल

महासमुंद: Mahasamund में सामने आए करीब डेढ़ करोड़ रुपए के एलपीजी घोटाले ने प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरव गैस एजेंसी के संचालक और भाजपा नेता पंकज चंद्राकर को हिरासत में लिया है। पंकज चंद्राकर पूर्व राज्यमंत्री Puran Chandrakar के दामाद बताए जा रहे हैं। इस मामले में प्लांट मैनेजर, खाद्य अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी सहित कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में है।

पुलिस जांच के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर 6 अप्रैल 2026 तक एलपीजी गैस की सुनियोजित कालाबाज़ारी की गई। आरोप है कि अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन की मिलीभगत से छह गैस कैप्सूल अभनपुर स्थित एक पेट्रोकेमिकल यूनिट को सौंपे गए, जहां से गैस निकालकर अलग-अलग टैंकरों के जरिए बाजार में बेची गई। जीपीएस ट्रैकिंग से खुलासा हुआ कि अलग-अलग तारीखों में कुल 90 मीट्रिक टन गैस अवैध रूप से निकाली गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।ajay-yadav

रिकॉर्ड की जांच में खरीद और बिक्री के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। दस्तावेजों के अनुसार अप्रैल महीने में केवल 47 टन गैस खरीदी गई, जबकि बिक्री 107 टन से अधिक दिखाई गई। पुलिस का मानना है कि फर्जी एंट्री और कच्चे चालान के जरिए रायपुर और आसपास के इलाकों में गैस सप्लाई की गई। प्लांट कर्मचारियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गैस को बुलेट टैंक में खाली कर निजी टैंकरों से आगे भेजते थे।

Read More आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान

मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घोटाले ने सरकारी निगरानी व्यवस्था, गैस वितरण सिस्टम और विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Read More मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल