रायपुर में कानून के रखवालों पर हमला: शराब पीने से रोकने पर वकील को चाकुओं से गोदा, आधी रात थाने के बाहर फूटा गुस्सा

रायपुर में कानून के रखवालों पर हमला: शराब पीने से रोकने पर वकील को चाकुओं से गोदा, आधी रात थाने के बाहर फूटा गुस्सा

रायपुर: Raipur के राजातालाब स्थित नूरानी चौक इलाके में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले से शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता रमीज खान ने सड़क किनारे शराब पी रहे कुछ युवकों को मना किया था, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वकील के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।image-2026-05-09t115105632_1778307814

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर स्थानीय युवक हैं, जिन्होंने मामूली विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया।image-2026-05-09t115148865_1778307833

इस हमले के बाद शहर के अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। देर रात बड़ी संख्या में वकील Civil Lines Police Station पहुंचे और थाना परिसर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Read More छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 45 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले

Latest News

सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर
बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल
छत्तीसगढ़ में 9 नगरीय निकाय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, नाली सफाई और पानी की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति, गोद में मासूम बच्चे भी बैठे रहे
अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, FIR के बाद गुजरात से दिया जवाब; बोले- फरार नहीं हूं, पहले ही दी थी पुलिस को जानकारी
छत्तीसगढ़ में CHO का आंदोलन तेज, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव; 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
183 करोड़ के मैनपावर घोटाले में पूर्व आबकारी MD को राहत, 95 दिन बाद मिली जमानत
वेटिंग लिस्ट में पहला स्थान, फिर भी नियुक्ति से इनकार, हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश की अपील खारिज की
TET की नई शर्त से पुराने शिक्षकों में हड़कंप, नौकरी बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
ई-ऑफिस से बाहर होंगे हजारों निष्क्रिय यूजर्स, 28,792 डिजिटल आईडी में होगी छंटनी
तीन महीने पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, संप्रेक्षण गृह के बाहर घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने की हत्या
दो दिन थमेगी जंगल सफारी की सैर, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक