बिलासपुर में आईटी की बड़ी रेड, फील ग्रुप के ठिकानों पर चल रही कार्यवाही

बिलासपुर में आईटी की बड़ी रेड, फील ग्रुप के ठिकानों पर चल रही कार्यवाही

राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर के कोयला बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इनकम टैक्स (आईटी) की टीम ने फील ग्रुप के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। गुरुवार को शहर के नामी कोल व्यवसायी और फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर, दफ्तर और फैक्ट्री में एक साथ आईटी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम करीब आधे घंटे पहले ही पहुंची है और फिलहाल दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

SIR सर्वे टीम के स्टीकर वाली गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी

छापेमारी की कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आईटी विभाग के अधिकारी जिन गाड़ियों से पहुंचे थे, उन पर 'SIR सर्वे टीम' के स्टीकर लगे हुए थे। गाड़ियों का काफिला सीधे प्रवीण झा के व्यापारिक ठिकानों और निवास पर पहुंचा। टीम में बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबी चल सकती है।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

जीएसटी के बाद अब आईटी के रडार पर

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

गौरतलब है कि फील ग्रुप और प्रवीण झा पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं। कुछ समय पहले ही स्टेट जीएसटी की टीम ने भी इनके ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था और ग्रुप ने करीब 11 करोड़ रुपये सरेंडर किए थे। अब इनकम टैक्स की इस रेड को उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

फैक्ट्री और ऑफिस में बाहरी लोगों की एंट्री बंद

रेड शुरू होते ही अधिकारियों ने फील ग्रुप के ऑफिस और फैक्ट्री के दरवाजे बंद करवा दिए हैं। बाहर से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है और अंदर मौजूद कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आईटी अधिकारी कच्चे बिल और जमीन में निवेश से जुड़े दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।

कोयला कारोबारियों में मची खलबली

शहर के सबसे बड़े कोल समूहों में से एक पर आईटी की इस कार्रवाई से अन्य कोयला कारोबारियों में भी खलबली मच गई है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि देर शाम तक इस रेड में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी