CG Jobs 2026: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 12 से 17 फरवरी तक प्रदेशभर में प्लेसमेंट कैंप और रोजगार मेले

CG Jobs 2026: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 12 से 17 फरवरी तक प्रदेशभर में प्लेसमेंट कैंप और रोजगार मेले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 12 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैंप और संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

महासमुंद जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जारी है। 11 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में कैंप लगाया गया था। आज 12 फरवरी को जनपद पंचायत बागबाहरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,000 से 19,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Read More मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

इसके अलावा स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,200 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।

Read More 30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल

प्रदेश स्तर पर युवाओं को व्यापक अवसर देने के लिए संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 और 13 फरवरी को बिलासपुर संभाग, 14 और 15 फरवरी को दुर्ग संभाग तथा 16 और 17 फरवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर समय पर पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी