RTO चालान के नाम पर APK जाल: राजस्थान से संचालित साइबर गिरोह का पर्दाफाश, रायपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

RTO चालान के नाम पर APK जाल: राजस्थान से संचालित साइबर गिरोह का पर्दाफाश, रायपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

रायपुर: रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी RTO ई-चालान के नाम पर फर्जी एसएमएस भेजकर लोगों को जाल में फंसाते थे। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खातों से रकम साफ कर दी जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल और नरसिंह सिंह के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान में बैठकर देशभर के मोबाइल यूजर्स को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि RTO e-challan के नाम से आए एसएमएस में दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 4.52 लाख रुपए निकल गए। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 8/26 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की गई।

Read More ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

जांच के दौरान पुलिस ने गूगल, बैंकिंग संस्थानों, मोबाइल सेवा प्रदाताओं और टेलीग्राम से तकनीकी जानकारी जुटाई। डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर राजस्थान में दबिश दी गई, जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए “Task Complete”, “Instant Bonus” और “Referral Bonus” जैसे झांसे देकर Winmate और Wingo जैसे फर्जी ऐप डाउनलोड करवाते थे। ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते थे, बल्कि APK फाइल के जरिए इंस्टॉल कराए जाते थे। इंस्टॉल होते ही फोन से बड़ी संख्या में फर्जी एसएमएस भेजे जाते, जिनमें हैकिंग लिंक होते थे। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का मोबाइल एक्सेस उनके नियंत्रण में आ जाता और बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर ली जाती थी।

ठगी की रकम को खपाने के लिए आरोपी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Swiggy और Instamart के माध्यम से महंगे सामान ऑर्डर कर अलग-अलग राज्यों में डिलीवर कराते थे, जिससे पैसों की ट्रैकिंग मुश्किल हो जाए। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। “गारंटीड मुनाफा” या “रोज़ पक्का रिटर्न” जैसे लालच देने वाले संदेशों से सतर्क रहें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी