रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: खंडहर मकान से चल रहा था ‘वेबसाइट सिंडिकेट’, 4 गिरफ्तार, 18 लाख से अधिक जब्त

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: खंडहर मकान से चल रहा था ‘वेबसाइट सिंडिकेट’, 4 गिरफ्तार, 18 लाख से अधिक जब्त

रायपुर। महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का कबीर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शहर के तिरंगा चौक फेस-02 इलाके में एक जर्जर मकान को ठिकाना बनाकर आरोपी कथित तौर पर ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी वेबसाइटों के जरिए दांव लगवा रहे थे।

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 18 लाख 45 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और 25 से अधिक एटीएम व क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबीर नगर क्षेत्र के एक खंडहरनुमा मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा है।image-2026-02-12t122623812_1770879404 

सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को मौके से पकड़ा। तलाशी में बड़ी मात्रा में नकदी और बैंक से जुड़े दस्तावेज मिले। पूछताछ में एक अन्य सहयोगी का नाम सामने आने पर पुलिस ने छठ तालाब, हीरापुर इलाके से ओम खेमानी को भी दबोच लिया। उसके पास से 3.11 लाख रुपये नकद और कई बैंक कार्ड बरामद हुए।

Read More फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ‘मास्टर आईडी’ के जरिए ग्राहकों को सब-आईडी उपलब्ध कराते थे और क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन दांव लगवाते थे। कथित रूप से सट्टे की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाली जाती थी, जिससे ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो सके।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, विशेषकर आईडी तैयार करने और तकनीकी सपोर्ट देने वालों की तलाश में जुटी है। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे अवैध रैकेट्स पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार... बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...
सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित