कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या से सनसनी कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क उतारा मौत के घाट

कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या से सनसनी कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क उतारा मौत के घाट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब अक्षय ग्राम केसलपुर में अपने सड़क निर्माण के काम का जायजा लेने पहुंचे थे। जटगा पुलिस चौकी इलाके में कार सवार तीन हमलावरों ने उनकी घेराबंदी की और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस के सुरक्षा दावों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

काम देखते वक्त रास्ता रोका और कर दिया हमला

जानकारी के मुताबिक अक्षय गर्ग केसलपुर में चल रहे ठेकेदारी के काम को देखने सुबह वहां पहुंचे थे। जैसे ही वह निर्माण स्थल के पास थे तभी एक अनजान कार वहां रुकी। कार से उतरे तीन लोगों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया और घातक हथियारों से उन पर वार करना शुरू कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Read More रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

धंधे की रंजिश में गई जान या कुछ और

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस खूनी खेल के पीछे ठेकेदारी या व्यापार से जुड़ी कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस को अंदेशा है कि हमलावर उनकी रेकी कर रहे थे और उन्हें पता था कि अक्षय किस वक्त अकेले काम देखने आते हैं। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है लेकिन हमलावर कार लेकर बड़ी आसानी से जिले की सीमा से निकलने में कामयाब रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं।

 

दहशत में ग्रामीण

सड़क किनारे हुई इस वारदात के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों ने बहुत कम समय में वारदात को अंजाम दिया और धूल उड़ाते हुए भाग निकले। पुलिस अब आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में भी तनाव का माहौल है।

हमें घटना की जानकारी मिली है और मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। हमलावर कौन थे और किस मकसद से हमला किया गया इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

सिद्धार्थ तिवारी, एसपी कोरबा

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच