बस्तर में सनसनी: विधायक की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

बस्तर में सनसनी: विधायक की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। बस्तर से एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में महारानी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज आईसीयू में जारी है।

हालत नाजुक, डॉक्टरों की विशेष निगरानी
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को आज सुबह लगभग 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

बयान देने में असमर्थ, कागज पर लिखा सिर्फ एक शब्द
अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थीं। जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे घटना के बारे में जानने की कोशिश की, तो उन्होंने कागज पर केवल एक शब्द लिखा — “भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया है और जांच की दिशा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

आत्मघाती प्रयास या सुनियोजित हमला?
यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास थी या किसी साजिश के तहत किया गया हमला। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मामला पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश से तो जुड़ा नहीं है।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

पुलिस अलर्ट, अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर संभावित पहलू की गहन जांच की जा रही है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल
इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता