राजधानी में बेखौफ चोर: गोंदवारा के बिंदेश्वर महादेव मंदिर से दानपेटी उड़ा ले गया आरोपी, CCTV में कैद पूरी वारदात

राजधानी में बेखौफ चोर: गोंदवारा के बिंदेश्वर महादेव मंदिर से दानपेटी उड़ा ले गया आरोपी, CCTV में कैद पूरी वारदात

रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर से सामने आया है, जहां देर रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सरिया (लोहे की रॉड) से मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसे उठाकर मौके से भाग निकला। घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था।image

CCTV फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Read More पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई