गरियाबंद के देवभोग में मर्यादा तार-तार आधी रात अश्लील डांस पर नोट लुटाते कैमरे में कैद हुए एसडीएम साहब कार्यवाही कब....

गरियाबंद के देवभोग में मर्यादा तार-तार आधी रात अश्लील डांस पर नोट लुटाते कैमरे में कैद हुए एसडीएम साहब कार्यवाही कब....

गरियाबंद। जिले के देवभोग इलाके में मनोरंजन के नाम पर नंगा नाच परोसा गया और कानून के रखवाले ही उस पर तालियां पीटते रहे। ओपेरा के नाम पर बुलाई गई नर्तकियों ने रात भर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। हद तो तब हो गई जब इस पूरे तमाशे का वीडियो वायरल हुआ जिसमें मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद डांसरों पर नोट लुटाते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों को तो सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया और चार आयोजकों को जेल भेज दिया लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या कानून सिर्फ छोटों के लिए है क्योंकि असली मजे लेने वाले साहब पर अब तक प्रशासन मेहरबान है।

 

comp-481_1768114469

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

साहब ने ही दी थी अनुमति और खुद ही बन गए अश्लील डांस के गवाह

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

हैरानी की बात यह है कि जिस ओपेरा कार्यक्रम में यह सब हुआ उसकी अनुमति खुद एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने ही दी थी। रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक स्टेज पर अर्धनग्न हालत में डांसर थिरकती रहीं और बेकाबू भीड़ के बीच बैठे रसूखदार नोटों की बारिश करते रहे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसडीएम साहब खुद अपनी कुर्सी छोड़कर मंच के पास पहुंच गए और कलाकारों पर पैसे लुटाने लगे। जिस अधिकारी पर इलाके में शांति और मर्यादा बनाए रखने का जिम्मा है वह खुद कानून की धज्जियां उड़ते देख आनंद ले रहे थे।

पुलिसवालों पर गिरी गाज पर साहब की कुर्सी अब भी सलामत

10 जनवरी को जब इस शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वीडियो के आधार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं आयोजन कराने वाले देवेंद्र राजपूत गोविंद देवांगन नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक दिन पहले ही पंडाल उखाड़कर कार्यक्रम बंद करा दिया लेकिन जनता पूछ रही है कि जब सब कुछ एसडीएम की मौजूदगी में हुआ तो कार्रवाई की आंच उन तक क्यों नहीं पहुंची।

कलेक्टर की चुप्पी पर उठे सवाल दोहरा मापदंड देख लोगों में भारी गुस्सा

इस पूरे कांड के बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह ने अब तक चुप्पी साधे रखी है जिससे जिला प्रशासन की साख पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नाचने वालों और आयोजन कराने वालों पर केस हो सकता है तो नोट लुटाने वाले अधिकारी को क्यों बचाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं कि साहब को कानून की रक्षा करने के बजाय डांस में ज्यादा दिलचस्पी है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच