बलौदाबाजार में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, एक लाख की डिमांड, 25 हजार की पहली किस्त लेते ही RES अधिकारी गिरफ्तार

बलौदाबाजार में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, एक लाख की डिमांड, 25 हजार की पहली किस्त लेते ही RES अधिकारी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने जनपद पंचायत पलारी में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के एसडीओ को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत भवानीपुर में मुरूम समतलीकरण कार्य के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने प्राथमिक सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई और 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय उन्हें पकड़ लिया।

शिकायत ग्राम पंचायत भवानीपुर के उपसरपंच फागु सेन द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कार्य स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया से संबंधित मामले में रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, आगे की पूछताछ और दस्तावेजी जांच के आधार पर प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा हाल ही में पदोन्नत होकर पलारी जनपद पंचायत के RES विभाग में एसडीओ के रूप में पदस्थ हुए थे। गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हलचल है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला