540 करोड़ का कोल घोटाला: फरार कांग्रेस नेता रामगोपाल तक पहुंचने की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने बेटे वैभव से आधी रात तक की पूछताछ

540 करोड़ का कोल घोटाला: फरार कांग्रेस नेता रामगोपाल तक पहुंचने की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने बेटे वैभव से आधी रात तक की पूछताछ

रायपुर। राज्य के 540 करोड़ रुपए के चर्चित कोयला घोटाले की आंच अब फरार चल रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के परिवार तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल को पूछताछ के लिए तलब किया। वैभव दोपहर के समय एसीबी-ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे। दोपहर से ही जांच अधिकारियों ने वैभव से घोटाले को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया। पूछताछ की यह प्रक्रिया रात करीब 12 बजे तक चलती रही।

बता दें कि इसी कोयला घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू पिछले ढाई वर्षों से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कर रही है। रामगोपाल कोर्ट की किसी भी पेशी में उपस्थित नहीं हुए हैं, जिसके कारण कोर्ट उन्हें वांटेड घोषित कर चुका है। अब ईओडब्ल्यू रामगोपाल की गिरफ्तारी के प्रयासों के तहत ही उनके बेटे वैभव अग्रवाल से पूछताछ कर रही है, ताकि फरार नेता का कोई सुराग मिल सके।

आरोपी की डायरी में नाम होने की चर्चा

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

एजेंसी की जांच प्रक्रिया के दौरान वैभव का नाम भी सामने आया था। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले के एक आरोपी के घर से एक डायरी जब्त की गई थी। इस डायरी में वैभव का नाम दर्ज होने की चर्चा लगातार चल रही है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी जानकारी की पुष्टि और अन्य कड़ियों को मिलाने के लिए ईओडब्ल्यू उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी एजेंसी वैभव को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। यह भी बताया जाता है कि वैभव के संबंध केवल कांग्रेस नेताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भाजपा नेताओं के साथ भी उनके संबंध बताए जाते हैं।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

फंड के लेनदेन में नाम, पिछली सरकार से ही फरार

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कोई नई बात नहीं है, यह पिछली सरकार के समय से ही की जा रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलग-अलग मामलों में रामगोपाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, रामगोपाल पार्टी के कोषाध्यक्ष थे, इसलिए पार्टी फंड का सारा लेनदेन उनके ही माध्यम से होता था। कोल, शराब और डीएमएफ समेत कई अन्य मामलों में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने भी अपने बयानों में यही कहा है। उन्होंने बताया है कि पार्टी फंड के नाम पर रकम रामगोपाल अग्रवाल को ही दी जाती थी। आरोपियों के इन्हीं बयानों के आधार पर एजेंसियां उन्हें खोज रही हैं।

 

विदेश जाने की आशंका

 

पिछली सरकार के कार्यकाल में ही रामगोपाल अग्रवाल अंडरग्राउंड हो गए थे। इसके बाद सरकार बदलते ही वे राज्य से फरार हो गए। इस मामले के जानकारों का दावा है कि रामगोपाल अब देश में भी मौजूद नहीं हैं और विदेश जा चुके हैं। हालांकि, इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि पिछले तीन वर्षों से अधिक समय बीत चुका है और उन्हें किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या मंच पर नहीं देखा गया है। अब ईओडब्ल्यू की टीम वैभव अग्रवाल से पूछताछ करके इस पूरे मामले की परतें खोलने का प्रयास कर रही है।

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना