मुसलाधार बारिश में मकान हुआ धड़ाम , आदिवासी परिवार सुरक्षित

मुसलाधार बारिश में मकान हुआ धड़ाम , आदिवासी परिवार सुरक्षित

जांजगीर-चांपा :  जिले में  तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत राछाभाटा गांव में एक गरीब आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ढह गया। रहत की बात यह हैं  कि मकान गिरने के संकेत मिलते ही परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए,  जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया । पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।

छतीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं l जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के राछाभाटा गांव में लगातार बारिश होने से एक गरीब आदिवासी परिवार बेघर हो गया हैं । बारिश के कारण मिट्टी से बना कच्चा मकान अचानक  धड़ाम से गिर गया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से पहले परिवार के लोगों को खतरे का आभास हो गया था, जिसके बाद सभी सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका घर वर्षों से कच्चा था, लेकिन कई बार आवेदन देने के बावजूद आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। पीड़ित परिवार कहना है कि जरूरतमंद होने के बावजूद उन्हें योजना से वंचित रखा गया, जबकि पक्के मकानों वाले कई लोगों को आवास का लाभ मिल चुका है। अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Read More व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

 

Read More सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम