चूड़ी पहन लो और चश्मा लगा लो,.... बिलासपुर में एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन

चूड़ी पहन लो और चश्मा लगा लो,.... बिलासपुर में एनएसयूआई  का अनोखा प्रदर्शन

बिलासपुर : एनएसयूआई ने आज जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया l  निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें, मनमानी फीस और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के आरोपों में मंगलवार को एनएसयूआई ने जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया। रंजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता चूड़ियां और चश्मा लेकर पहुंचे तथा जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

रणजीत सिंह ने कहा कि देवरीखुर्द स्थित फ्रेगरेंस स्कूल के विद्यार्थियों पर निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट भी विभाग को मिल चुकी है। इसके बावजूद संबंधित स्कूल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं करना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एनएसयूआई ने फ्रेगरेंस स्कूल समेत केपीएस स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल पर भी आरोप लगाया हैं कि इन संस्थानों के खिलाफ भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। संगठन का दावा है कि अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जाता है, लेकिन जिला शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जो समझ से परे हैं l 

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि विद्यार्थियों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाएगा तथा सीजी बोर्ड और एनसीआरटी की पुस्तकों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बावजूद कई निजी स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

रणजीत सिंह ने कहा कि वे जिला शिक्षा अधिकारी को चूड़ियां और चश्मा सौंपकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन अधिकारी बैठक में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फ्रेगरेंस स्कूल, केपीएस स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती और जिला शिक्षा अधिकारी आंदोलनकारियों से नहीं मिलते, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

एनएसयूआई ने कहा कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई टालने का सिलसिला जारी रहा तो विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ जिला शिक्षा विभाग का घेराव किया जाएगा।

 

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार