आखिर क्यों फुट-फुटकर रोने लगे रोनाल्डो.......

आखिर क्यों फुट-फुटकर रोने लगे रोनाल्डो.......

नई दिल्ली : 'एल बिचो' के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध महान फुटबॉल खिलाड़ी आज फुट-फुटकर रोने लगे l हम बात कर रहे हैं 'द रोबोट और ' एल बिचो' के नाम से प्रसिद्ध महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की l

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दोबारा फीफा वर्ल्ड कप में दिखाई नहीं देंगे। उनका वर्ल्ड कप का करियर अब खत्म हो गया। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ फुटबॉल महाकुंभ से रोते हुए विदा हो गये।

रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच से पहले ही कह दिया था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यानी नॉकआउट में जब टीम हारी वही रोनाल्डो का आखिरी मैच। स्पेन ने कड़े मुकाबले में पुर्तगाल को हरा दिया और फिर रोनाल्डो के आंसू निकल पड़े।

Read More डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने 1993 की घटना को लेकर किया बड़ा दावा

रोनाल्डो वर्ल्ड कप में खास मैचों में फेल रहे हैं और वे गोल नहीं कर सके। रोनाल्डो ने अपने पूरे करियर में कुल छह वर्ल्ड कप खेले हैं , जिनमें 10 नॉकआउट मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन इन मैचों में वह सिर्फ एक ही गोल कर सके। उनका ये इकलौता नॉकआउट गोल इसी वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के खिलाफ आया जो उन्होंने पेनल्टी पर किया।

Read More Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल

अपनी बेहतरीन फिटनेस और शानदार खेल के लिए मशहूर रोनाल्डो जहां भी जाते हैं गोल बरसाते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में वह ऐसा नहीं कर पाए।

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वह दुखी हैं, लेकिन साफ जमीर के साथ वर्ल्ड कप से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं ठीक हूं, इस बात का दुख है कि वर्ल्ड कप को इस तरह से छोड़कर जा रहा हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा था, मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं एकदम साफ जमीर के साथ विदा ले रहा हूं। फुटबॉल खिलाड़ी की यही जिंदगी होती है। कई बार हम जीतते हैं तो कई बार हार जाते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना  है।

रोनाल्डो ने 27 वर्ल्ड कप मैच खेले। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे लियोनेल मेसी हैं जिन्होंने अभी तक 30 मैच खेले हैं। रोनाल्डो ने कुल 11 वर्ल्ड कप गोल किए हैं।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त