64 साल पुराने कंपोजिट बिल्डिंग का आज तक मरम्मत नहीं , 10 साल से खण्डहर में काम करने को मजबूर कर्मचारी

64 साल पुराने  कंपोजिट बिल्डिंग  का आज तक मरम्मत नहीं , 10  साल से खण्डहर में काम करने को  मजबूर कर्मचारी

बिलासपुर : 64 साल पहले बना पुराना कंपोजिट बिल्डिंग आज खण्डहर बनता जा रहा हैं, जिसकी मरम्मत कराने की मांग 10 साल से कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा हैं , लेकिन आज तक कोई काम नहीं  हुआ l आज स्थिति ये हो गई की पूरे  भवन में छतो से  पानी  टपक रहा हैं , लेंटर के छड दिखने लगे हैं, पेड़ो की जड़े दीवारों को पार कर चुकी हैं , कंप्यूटर और बिजली की तारो में पानी टपक  रहा हैं l जिससे  कभी भी  कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं l 

हम बात कर रहे हैं क्लेक्ट्रेड के सामने बनी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग की l जिसका निर्माण वर्ष 1962 से भी पहले किया गया हैं l इतने 64 साल बाद भी आज तक कोई मरम्मत का काम नहीं किया गया हैं l जिससे बिल्डिंग खण्डहर की तरह दिखने लगा हैं l 

इस पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में रजिस्ट्री विभाग , जिला शिक्षा विभाग  , कृषि विभाग  , पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग , आदिवासी विकास विभाग, मत्स्य विभाग , आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग भी संचालित होते हैं l 

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिल्डिंग में जगह-जगह दरारे पड़ी हैं , छतों से पानी गिर रहा हैं , दीवारों से पानी रिस रहा हैं , जिससे कार्यालयों में रखा कंप्यूटर , सीपीयू , फाइल्स , और अन्य जरूरी सामानो में पानी गिर रहा हैं l दीवारों से पानी रिसने के कारण बिजली की तारो में करेंट आने का खतरा बना हुआ हैं l 

Read More ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भवन की दीवारों में पेड़ जम गये हैं, जिसकी जड़ दीवारों को और कमजोर कर रही हैं l छत के लेंटर दिखने लगे हैं l 10 साल से हर बार बरसात में यही हाल हो जाता हैं l जिसकी शिकायत लेकर आज छतीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ आज कलेक्टर के पास गयेl

संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि 62 साल के पहले ही इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ हैं , अब बिल्डिंग पूरा जर्जर हो गया हैं l आए दिन छत के प्लास्टर गिरने लगे हैं l इस पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में रजिस्ट्री विभाग , जिला शिक्षा विभाग  , कृषि विभाग  , पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग  , आदिवासी विकास विभाग मत्स्य विभाग , आबकारी  विभाग  अन्य विभाग के कार्यालय भी हैं , जहां प्रतिदिन लोगों का आना जाना होता हैं l छतो से पानी गिर कर गलियारों में भर जाता हैं जिससे लोगो के फिसलने का डर बना रहता हैं l आज संघ के माध्यम से सभी कर्मचारी कलेक्टर से अपनी समस्याओं के निदान की मांग करने आये हैं l 

 

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार