पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 5 जुलाई तक बढ़ी रिमांड

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 5 जुलाई तक बढ़ी रिमांड

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 5 जुलाई तक बढ़ी रिमांड

उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत से स्मृति सिटी प्रोजेक्ट का झांसा देकर ₹15 करोड़ की ठगी की, और जब पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकाया भी गया।

रायपुर: ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी केके श्रीवास्तव को आज कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने कोर्ट से उसकी रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने 5 जुलाई तक मंजूर कर लिया है। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों में फंसे केके श्रीवास्तव को ईओडब्ल्यू ने भोपाल के एमरॉल्ड होटल से गिरफ्तार किया। टीम रविवार देर रात उसे रायपुर लेकर पहुंची। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने दिल्ली की रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम दिलाने का झांसा दिया और 15 करोड़ रुपए की ठगी की। जब अर्जुन रावत ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकाया भी गया। 

तेलीबांधा थाना पुलिस ने करीब 10 महीने पहले केके श्रीवास्तव और उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की थी। दोनों तभी से फरार चल रहे थे। हाईकोर्ट से भी उन्हें जमानत नहीं मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम ऐसे बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई, जो जोमैटो और स्विगी में काम करने वाले युवकों के नाम पर खोले गए थे। बताया जाता है कि कारोबारी होने के साथ-साथ केके श्रीवास्तव तंत्र साधना और धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए प्रदेश के बड़े नेताओं के संपर्क में आया। अपनी पहुंच का फायदा उठाकर उसने स्मार्ट सिटी में काम दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।

Latest News

कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी
संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी
नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक भेजी जा रही थीं युवतियां! अंबिकापुर बस स्टैंड से 20 लोगों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! जंगल में छिपा खतरनाक जखीरा बरामद! सर्च ऑपरेशन में मिला IED, UBGL राउंड और हथियार
रिटायर्ड अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! विभाग की लापरवाही पर फटकार, कहा- हर मामले में लागू नहीं होता ‘नो वर्क, नो पे’ नियम