सरकारी अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना विज्ञापन कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स की भर्ती

सरकारी अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना विज्ञापन कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स की भर्ती

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय में एक बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया है। यहां जीवन दीप समिति के तहत तीन कंप्यूटर ऑपरेटर और चार स्टाफ नर्स की नियुक्तियां बिना किसी विज्ञापन या आवेदन प्रक्रिया के कर दी गईं। आरोप है कि यह नौकरियां 'बैकडोर' से दी गईं और इसके लिए मोटी रकम भी वसूली गई। इन नियुक्तियों को लेकर जिले में भारी चर्चा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में भर्ती के लिए न तो कोई आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया और न ही उम्मीदवारों से कोई आवेदन पत्र भरवाए गए। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने अपने चहेतों को ये नौकरियां दिलवाई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों के पीछे तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल का हाथ है जिनका हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। आरोप है कि उन्होंने जाते-जाते कुछ लोगों को बैकडोर से भर्ती कर दिया।
नियमों के मुताबिक किसी भी सरकारी भर्ती के लिए बकायदा विज्ञापन जारी करना होता है और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के तहत किया जाता है। साथ ही रोजगार कार्यालय से बेरोजगारों की सूची मंगाई जाती है और वरीयता के आधार पर नियुक्ति की जाती है। लेकिन इस मामले में इन सभी नियमों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। सोमवार को इन सातों लोगों को ज्वाइनिंग भी दे दी गई जिससे इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लग सके।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध