अपडेट...बोदरी नगर पंचायत में नक्शा पास करने के नाम पर वसूली, एसीबी ने सीएमओ भारती साहू और बाबू को दबोचा

अपडेट...बोदरी नगर पंचायत में नक्शा पास करने के नाम पर वसूली, एसीबी ने सीएमओ भारती साहू और बाबू को दबोचा

बिलासपुर। सरकारी दफ्तरों में कुर्सी पर बैठे साहबों की भूख कितनी बढ़ गई है इसका नमूना बुधवार को बोदरी नगर पंचायत में देखने को मिला। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने यहां की सीएमओ भारती साहू और संविदा बाबू सुरेश सीहोरे को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी सेटिंग एक मकान का नक्शा पास करने के नाम पर की गई थी। एसीबी की इस अचानक हुई रेड से पूरे दफ्तर में खलबली मच गई और जो बाबू कल तक सीना तानकर पैसे मांग रहे थे उनके चेहरे का रंग उड़ गया।

भ्रष्टाचार का यह खेल किसी फिल्म से कम नहीं है। सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर अपने घर का नक्शा पास कराने के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। सरकारी फीस और ड्राफ्ट जमा करने के बाद भी बाबू सुरेश सीहोरे का पेट नहीं भरा और उन्होंने अलग से 15 हजार रुपए की मांग रख दी। जब वेदराम ने मजबूरी बताई तो सौदा 12 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। बुधवार को जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम पकड़ी सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद बाबू ने सारा ठीकरा मैडम पर फोड़ते हुए कहा कि वह तो सिर्फ मोहरा है और सीएमओ व इंजीनियर के कहने पर ही पैसे लेता था।

रसूख और भ्रष्टाचार का पुराना नाता

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

सीएमओ भारती साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है। दफ्तर के गलियारों में चर्चा है कि उनकी कार्यशैली को लेकर पहले भी कई बार आला अधिकारियों तक शिकायतें पहुंची थीं लेकिन अपने ऊंचे रसूख के दम पर वे हर बार बच निकलती थीं। इस बार एसीबी के जाल ने उनके रसूख की हवा निकाल दी। टीम ने सीएमओ और बाबू दोनों को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंजीनियर के एन उपाध्याय को भी बैठाकर पूछताछ की जा रही है क्योंकि बाबू ने साफ कहा है कि वसूली की मलाई ऊपर तक जाती थी।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

रिश्वत कांड का पूरा ब्योरा

कुल मांग 15 हजार रुपए की थी जिसे बाद में 12 हजार रुपए तय किया गया। शिकायतकर्ता वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर को इसकी शिकायत की थी। आरोपी बाबू सुरेश सीहोरे संविदा कर्मचारी है जो सीएमओ भारती साहू के लिए वसूली का काम करता था। एसीबी की टीम ने 17 दिसंबर 2025 को इस जाल को बिछाया और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

एक आम आदमी बड़ी मुश्किल से पाई पाई जोड़कर अपना घर बनाता है लेकिन नगर पंचायत में बैठे इन दीमकों को वहां भी अपना हिस्सा चाहिए होता है। बाबू का यह कबूलनामा कि वह मैडम के कहने पर पैसे लेता था यह बताने के लिए काफी है कि सिस्टम के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। फिलहाल एसीबी के अधिकारी दफ्तर के दूसरे दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि अब तक और कितने लोगों की जेब काटी गई है।

सूत्र बताते है कि सीएमओ भारती साहू अपने आप को कसडोल विधायक की बहन बताती है

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार