रायपुर सूटकेस मर्डर केस अपडेट: CCTV फुटेज और ट्रंक की दुकान से मिले अहम सुराग, पुलिस ने दिल्ली से आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार

रायपुर सूटकेस मर्डर केस अपडेट: CCTV फुटेज और ट्रंक की दुकान से मिले अहम सुराग, पुलिस ने दिल्ली से आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार

सोमवार 23 जून को राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्टील के ट्रंक के अंदर सूटकेस में बंद एक युवक का लाश बरामद होने के मामले ने पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

रायपुर। Raipur Trunk Murder Case Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सूटकेस के भीतर युवक का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रुप में हुई है। गोलबाजार स्थित एक ट्रंक की दुकान से मिली जानकारी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अंकित उपाध्याय पेशे से वकील है। फिलहाल दोनों को रायपुर लाने की तैयारी चल रही है।habbu-bhai

सोमवार 23 जून को राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्टील के ट्रंक के अंदर सूटकेस में बंद एक युवक का लाश बरामद होने के मामले ने पूरे शहर में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव की स्थिति और पैकिंग के तरीके को देखकर इसे एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला माना था। लाश को पहले लाल रंग के सूटकेस में डाला गया था, उसके बाद सीमेंट से भककर पैक किया गया और फिर एक स्टील के ट्रंक के भीतर बंद कर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। युवक के शव में गर्दन पर गहरे कट के निशान पाए गए थे, इससे आशंका जताई गई थी कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई होगी।GOLBAJAR

Read More न्यायधानी बिलासपुर में शातिर की चाल: कार पर रखा 8 लाख का बैग लेकर फरार, कैमरे में कैद हुआ चेहरा

घटना की जांच के दौरान पुलिस को ट्रंक पर ‘हब्बू भाई’ नाम की मार्किंग दिखाई दी। इसी आधार पर पुलिस गोलबाजार में पेटी लाईन स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री (हब्बू भाई की दुकान) पहुंची, जहां दुकानदार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला और एक पुरुष ने वही ट्रंक खरीदा था। पास ही स्थित एक दुकान के CCTV कैमरे की फुटेज खंगालने पर स्पष्ट दिखाई दिया कि दोनों आरोपी ट्रंक को ई-रिक्शा में लोड कराकर ले जा रहे हैं।

Read More भारतमाला मुआवजा घोटाला : 2023 में बनी लिस्ट और अब हो रहा सुधार का खेल

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 में ही रहते हैं। कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरे में यह दृश्य दर्ज है कि वही ट्रंक बाद में एक आल्टो कार (CG 04 B 7700) की डिक्की में रखा गया था, जो कॉलोनी से बाहर निकल रही थी। इस दौरान एक महिला सफेद रंग की मोपेड से कार के पीछे चलती दिखाई दी। इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।WhatsApp-Image-2025-06-24-at-12.08.38-PM-1

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह साफ है कि हत्या सुनियोजित थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए विशेष योजना बनाई गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों (आल्टो व मोपेड) को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने इस वारदात को कब और क्यों अंजाम दिया ? रायपुर पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़