न्यायधानी बिलासपुर में शातिर की चाल: कार पर रखा 8 लाख का बैग लेकर फरार, कैमरे में कैद हुआ चेहरा

न्यायधानी बिलासपुर में शातिर की चाल: कार पर रखा 8 लाख का बैग लेकर फरार, कैमरे में कैद हुआ चेहरा

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार रात एक चौंकाने वाली उठाईगिरी की घटना सामने आई है। व्यापार विहार क्षेत्र स्थित छोटी पार्किंग के पास अनाज व्यापारी की कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग अज्ञात युवक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

दुकान बंद करते समय हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यापारी अजय अग्रवाल की व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास अनाज की दुकान है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 8 लाख रुपये से भरा बैग अस्थायी रूप से अपनी कार पर रख दिया और दुकान का शटर लॉक करने लगे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक वहां पहुंचा और व्यापारी तथा उनके बेटे का ध्यान दूसरी ओर होते ही कार से बैग उठाकर तेजी से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना का पता चलने पर व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर तारबाहर थाना पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम पहुंची और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

एसएसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।फिलहाल, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका