Raipur Satta Syndicate Exposed: बाबू खेमानी के जाल में फंसे बड़े कारोबारी, मोबाइल डेटा से खुली VIP ग्राहकों की लिस्ट, खुलीं करोड़ों के खेल की परतें

Raipur Satta Syndicate Exposed: बाबू खेमानी के जाल में फंसे बड़े कारोबारी, मोबाइल डेटा से खुली VIP ग्राहकों की लिस्ट, खुलीं करोड़ों के खेल की परतें

रायपुर: Raipur में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें कथित तौर पर शहर के प्रभावशाली कारोबारी और रसूखदार लोग जुड़े पाए गए हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि बाबू खेमानी नामक संचालक के जरिए कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस को उसके मोबाइल से स्थायी ग्राहकों की एक लंबी सूची मिली है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, बाबू खेमानी इस नेटवर्क में “आईडी ऑनर” की भूमिका निभा रहा था, जो अलग-अलग नामों से यूजर्स को सट्टा खेलने के लिए एक्सेस देता था। इन आईडी के जरिए शहर में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है, जिससे इस रैकेट के व्यापक फैलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।comp-112-14_1776416087

कार्रवाई के तहत आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसका भाई करण खेमानी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में उसकी भी सक्रिय भूमिका रही है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Read More Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सट्टे की रकम वसूलने के लिए एक अलग टीम सक्रिय थी, जो बकायादारों पर दबाव बनाती थी। पैसे नहीं देने वालों को धमकाने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की चेतावनी दी जाती थी। कुछ मामलों में रकम की वसूली के बदले सोने के जेवर तक लेने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे इस नेटवर्क की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।comp-113-14_1776415988

Read More Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से जुड़े कई कारोबारी भी इस नेटवर्क के संपर्क में थे। पुलिस अब ऐसे सभी लोगों की पहचान कर रही है और पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे सिंडिकेट की डिजिटल और वित्तीय जांच की जा रही है, ताकि सट्टे की जड़ तक पहुंचा जा सके।

जांच में एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है कि बाबू खेमानी खुद को सोशल मीडिया पर एक ‘इन्फ्लुएंसर’ और सफल कारोबारी के रूप में पेश करता था। वह महंगी लाइफस्टाइल, पार्टियों और “प्रिडिक्शन” के जरिए लोगों को जोड़ता था और धीरे-धीरे उन्हें अपने सट्टा नेटवर्क में शामिल करता था। पुलिस का मानना है कि उसकी यही बनाई गई छवि लोगों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा जरिया थी, जिसके जरिए यह अवैध कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा था।

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना