रायपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी ‘बबलू बाटली’ गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी ‘बबलू बाटली’ गिरफ्तार

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनकी अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी टिकरापारा को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर सफलतापूर्वक हिरासत में लिया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली निवासी आयोध्या नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

आरोपी तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल, 02 नग जिंदा कारतूस एवं 02 नग खाली मैग्जीन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल एवं जिंदा कारतूस को नागपुर से लाना बताया गया है।

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपी पूर्व में थाना सिविल लाइन, रायपुर में पंजीबद्ध हत्या एवं नारकोटिक एक्ट से संबंधित प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी का विवरण इस प्रकार है- तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली, पिता स्व. हाफीज अहमद, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंग मंदिर रोड, गोपाल स्टोर के पास, राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर, वर्तमान पता गिट्टी खदान, आयोध्या नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच