सीपत में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 27.56 लाख की बकाया राशि पर 103 कनेक्शन काटे, हड़कंप

सीपत में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 27.56 लाख की बकाया राशि पर 103 कनेक्शन काटे, हड़कंप

 

देवेश शर्मा सीपत 

सीपत। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने शनिवार को सीपत क्षेत्र के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए व्यापक कार्रवाई की है। विभाग द्वारा गठित विशेष टीमों ने क्षेत्र में दबिश देकर कुल 103 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिन पर करीब 27.56 लाख रुपये से अधिक का बिल लंबित था। इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

6 टीमों ने संभाला मोर्चा, 20 पर चोरी का मामला दर्ज

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

विद्युत मंडल ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 60 सदस्यीय दल का गठन किया था, जिसे 6 अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया। इन टीमों ने सीपत और आसपास के इलाकों में उन घरों और प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था।

Read More 1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार

कार्रवाई के दौरान टीम को गंभीर अनियमितताएं भी देखने को मिलीं। विभाग के अनुसार, 20 ऐसे उपभोक्ता पाए गए जो कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध रूप से तार जोड़कर या मीटर बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

मामले की जानकारी देते हुए सीपत के सहायक यंत्री (AE) कौशल कुमार जायसवाल ने बताया:

यह कार्रवाई उन बड़े उपभोक्ताओं पर केंद्रित थी जिन्होंने बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की थी। फिलहाल 103 कनेक्शन काटे गए हैं और उन्हें तत्काल भुगतान करने की हिदायत दी गई है। यदि बिना बकाया चुकाए कनेक्शन जोड़ा गया, तो विद्युत अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि विभाग के पास बकायादारों की एक विस्तृत सूची तैयार है और आने वाले दिनों में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

संयुक्त दल ने दी दबिश

इस बड़ी कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक यंत्री कौशल कुमार जायसवाल के साथ कनिष्ठ यंत्री (सीपत) श्रीमती रंजना देवांगन, कनिष्ठ यंत्री (बेलतरा) चंदराम साहू और कनिष्ठ यंत्री (चिल्हाटी) गंगासागर ध्रुव सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रमुख आंकड़े एक नज़र में:

  •  कुल बकाया राशि: 27,56,388/- रुपये
  •  काटे गए कनेक्शन: 103
  •   चोरी के पकड़े गए मामले: 20
  •   कुल सदस्य टीम: 60
Tags:

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई