रायपुर NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: 60 किलो गांजा तस्करी में तीन आरोपियों को 20 साल की जेल

 रायपुर NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: 60 किलो गांजा तस्करी में तीन आरोपियों को 20 साल की जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ न्यायपालिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने भारी मात्रा में गांजा तस्करी के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

यह मामला रायपुर जिले के कबीरनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस प्रकरण की अंतिम सुनवाई 2 जनवरी 2026 को विशेष न्यायाधीश किरण थवाइत की अदालत में पूरी हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे अपराधों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती।

मामले की पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक भुवनलाल साहू ने अदालत को बताया कि 29 मई 2024 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी, जरवाय के पास कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी अजरूद्दीन कुरैशी और अजय गौर को एक कार सहित गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान वाहन से 60.468 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। करीब एक वर्ष तक रिमांड जेल में रहने के बाद सभी आरोपी जमानत पर रिहा हुए थे। हालांकि, सुनवाई के दौरान आरोपी सूरज वर्मा और पृथ्वी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

अदालत में पेश साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने अजरूद्दीन कुरैशी, अजय गौर और कन्हैया सिंह को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने की स्थिति में दोषियों को छह-छह माह की अतिरिक्त कठोर सजा भी भुगतनी होगी।

वहीं, साक्ष्य के अभाव में आरोपी रूपेन्द्र सिंह चौहान को दोषमुक्त कर दिया गया है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी सजा ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा सकती है। इस फैसले को राज्य में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक अहम और सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण