RAIPUR BREAKING: केंद्रीय जेल में गैंगवार की आशंका, यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला

RAIPUR BREAKING: केंद्रीय जेल में गैंगवार की आशंका, यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला

रायपुर। रायपुर की केंद्रीय जेल में एक बार फिर गैंगवार और आपराधिक साजिशों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के भीतर विरोधियों पर हमले और हथियारों के इस्तेमाल की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, कुशाल तोलानी को जेल परिसर के भीतर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुशाल पुलिस की कुछ प्रतिबंधित धाराओं के तहत जमानत नहीं मिलने के कारण केवल एक दिन के लिए जेल गया था, इसी दौरान उस पर हमला किया गया।

आरोपियों ने जेल में दिलवाई हमले की सुपारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यश शर्मा हत्याकांड के आरोपी पक्ष ने जेल के अंदर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए हमला करवाया। इस हमले को अंजाम देने का आरोप एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहे एक कैदी पर लगाया गया है।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेडबाजी और सुपारी देकर हमले जैसी गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

कलेक्टर और SSP से की गई लिखित शिकायत
इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से जिला कलेक्टर और पुलिस एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में जेल के अंदर संगठित हमलों, कैदियों की सुरक्षा और गवाहों को जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया गया है।

जांच की मांग
परिजनों और शिकायतकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, इस घटना पर जेल प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। यह मामला न सिर्फ जेल सुरक्षा बल्कि गवाहों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच