बिलासपुर भू-अभिलेख शाखा में अधीक्षक का सिक्का, छह साल से एक ही कुर्सी पर कब्जा

बिलासपुर भू-अभिलेख शाखा में अधीक्षक का सिक्का, छह साल से एक ही कुर्सी पर कब्जा

बिलासपुर। न्यायधानी के भू-अभिलेख कार्यालय में एक अधिकारी का रुतबा ऐसा है कि सरकारें बदल गईं लेकिन उनकी कुर्सी नहीं हिली। पिछले छह साल से अधीक्षक खिलेंद्र सिंह यादव यहां अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं। अब इनके खिलाफ कलेक्टर से गंभीर शिकायत की गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि साहब ने शासन की आंखों में धूल झोंककर अपनी कुर्सी बचा रखी है और दफ्तर को वसूली का अड्डा बना दिया है।

नियमों को ठेंगा, रसूख के दम पर वापसी

नियम के मुताबिक किसी भी अधिकारी को एक ही जगह तीन साल से ज्यादा नहीं रहना चाहिए। लेकिन खिलेंद्र सिंह यादव छह साल से बिलासपुर में ही डटे हैं। तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण ने शिकायतें मिलने पर इनका तबादला पचपेड़ी तहसीलदार के रूप में किया था। चर्चा है कि यादव ने अपने रसूख के दम पर महज एक रात में आदेश बदलवाया और वापस बिलासपुर आ गए। शिकायत में आरोप है कि जब शासन ने पदस्थापना की जानकारी मांगी, तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करते हुए खुद को नया बता दिया।

Read More पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप

डेटा चोरी के आरोप में हुए थे निलंबित

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

यह पहली बार नहीं है जब श्री यादव विवादों में हैं। जुलाई 2023 में जिला स्तरीय बाबू भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले ही मेरिट सूची पेन ड्राइव में चोरी करने के आरोप उन पर लगे थे। तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार ने जांच करवाई और दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के दौरान उन्हें रायपुर अटैच किया गया था। लेकिन जैसे ही कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला हुआ, साहब ने फिर जुगाड़ लगाया और उसी मलाईदार कुर्सी पर वापस लौट आए।

जमीन के खेल में मास्टरी और वसूली के आरोप

सूत्र बताते हैं कि राजस्व विभाग के असली खेल के पीछे यही चेहरा है। विवादित जमीनों की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने के आरोप उन पर लगते रहे हैं। सीमांकन के काम में भी इनका सीधा दखल है। आरोप है कि वे सीमांकन दल पर दबाव डालकर एकतरफा रिपोर्ट बनवाते हैं। पहले डायवर्सन का काम भी यही देखते थे, लेकिन शिकायतों के बाद तत्कालीन कलेक्टर ने यह जिम्मेदारी उनसे छीनकर तहसीलदारों को सौंप दी थी।

ट्रांसफर-पोस्टिंग की दुकान और मीडिया का साथ

पटवारियों और आरआई के तबादलों में भी साहब का दखल रहता है। शिकायत है कि तबादला सूची जारी होने से पहले ही लीक कर दी जाती है और मनचाही पोस्टिंग के लिए सौदेबाजी होती है। खबर तो यह भी है कि शहर के कुछ रसूखदार लोग और मीडियाकर्मी भी इस खेल में उनके साझीदार हैं। फिलहाल शिकायत कलेक्टर के पास है। अब देखना होगा कि इस रसूखदार अधिकारी पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति होकर रह जाएगी।

Tags:

Latest News

मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन