बिलासपुर में पुलिसवालों ने किन्नरों की बेरहमी से की पिटाई: एसएसपी से की शिकायत

हिर्री टोल प्लाजा पर भीख मांग रही दो किन्नरों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला गरमाया, समुदाय ने एसएसपी से की न्याय की मांग

बिलासपुर में पुलिसवालों ने किन्नरों की बेरहमी से की पिटाई: एसएसपी से की शिकायत

बिलासपुर/ जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से पुलिस और किन्नर समुदाय के बीच विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किन्नरों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें रात में भीख मांगने से रोका गया और बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना को लेकर किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

किन्नर राजा खान, जो समुदाय की वरिष्ठ नायक मानी जाती हैं, ने बताया कि रज्जो और रूबी नाम की दो किन्नर पिछले 10 वर्षों से भोजपुरी टोल प्लाजा पर रुपए मांगकर जीवन यापन कर रही थीं। 23 मई की रात करीब 9 बजे, जब वे हमेशा की तरह टोल नाके पर थीं, तभी एक पेट्रोलिंग वाहन में सवार पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें वहां से हटाने लगे। मना करने पर आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की, जिससे दोनों किन्नरों को गंभीर चोटें आईं।

राजा खान ने बताया कि क्षेत्र में किन्नरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में समूह बांटे गए हैं। भोजपुरी टोल नाका इलाके की जिम्मेदारी नायक सरोजनी के ग्रुप की है। लेकिन हाल के दिनों में पुलिस का व्यवहार उनके प्रति हिंसात्मक और अपमानजनक होता जा रहा है।

Read More रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

किन्नर समुदाय के कई सदस्य एसएसपी रजनेश सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उन्होंने डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा। किन्नरों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में उनके साथ ऐसा व्यवहार न हो।

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

इस पूरे मामले में पुलिस का पक्ष भी सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के आउटर इलाकों, खासकर सिरगिट्‌टी से लेकर हिर्री टोल प्लाजा तक, रात में किन्नरों का जमावड़ा लग जाता है। पुलिस के अनुसार, ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं कि ये किन्नर राहगीरों और ट्रक चालकों को रोककर जबरन पैसे वसूलते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर हो रही इन गतिविधियों के चलते ही पेट्रोलिंग के दौरान किन्नरों को वहां से हटाया गया। मारपीट के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया है।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम