सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

सूरजपुर। चोरी करने के लिए शातिराना तरीके अपनाने वाले चोरों का एक हैरान करने वाला मामला सूरजपुर से सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसने के लिए ऐसी तरकीब अपनाई, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। पहचान छिपाने के लिए चादर ओढ़ी, पेड़ पर लकड़ियां ठोककर सीढ़ी बनाई और फिर बाउंड्री पार कर घर में दाखिल हो गया। हालांकि, चोर ने सीसीटीवी कैमरे से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी यह चाल नाकाम रही। घर में लगे कैमरे ने उसकी पूरी गतिविधि रिकॉर्ड कर ली।

पेड़ पर लकड़ियां ठोककर तैयार किया रास्ता
सामने आए CCTV फुटेज में युवक घर की पिछली तरफ नजर आता है। बताया जा रहा है कि घर की ऊंची बाउंड्री पार करने के लिए उसने बाहर मौजूद पेड़ का सहारा लिया। चोर ने पेड़ के तने पर लकड़ी के बत्ते ठोककर सीढ़ीनुमा रास्ता तैयार किया, जिसके सहारे वह ऊपर चढ़ा और बाउंड्री के अंदर पहुंच गया।Thief arrives to commit theft draped in bedsheet

चेहरे पर चादर, कैमरे को चकमा देने की कोशिश
घर में प्रवेश करते समय युवक ने खुद को चादर से ढक रखा था। माना जा रहा है कि उसने ऐसा अपनी पहचान छिपाने और CCTV कैमरे से चेहरा बचाने के लिए किया। लेकिन कैमरे ने उसकी चालाकी पकड़ ली। फुटेज में उसकी गतिविधियां साफ तौर पर रिकॉर्ड हुई हैं।

Read More कबीरधाम में 4.30 करोड़ रुपये का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी मनोज साहू गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

घर में घुसने के बाद चोरी की वारदात
बाउंड्री पार करने के बाद युवक घर के भीतर जाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।Thief arrives to commit theft draped in bedsheet

Read More रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया गया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

चोर की ‘तरकीब’ ने बढ़ाई चिंता
चादर से चेहरा ढकना हो या पेड़ पर लकड़ी ठोककर घर में पहुंचने का रास्ता बनाना, इस घटना में चोर ने चोरी के लिए कई तरकीबें अपनाईं। हालांकि, जिस CCTV से बचने के लिए उसने इतनी मशक्कत की, आखिरकार वही कैमरा उसकी पूरी करतूत का गवाह बन गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही चोरी में उसकी वास्तविक भूमिका और नुकसान का पूरा विवरण सामने आएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार