जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन और यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर भूस्खलन और मडस्लाइड के बाद मलबा जमा हो गया, जिसके कारण बड़ी संख्या में वाहन बीच रास्ते में फंस गए। हालात को संभालने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मशीनों के साथ मौके पर जुटी हैं। कई स्थानों पर रास्ते साफ करने का काम जारी है।

नगरोटा में हाईवे पर थमी गाड़ियों की रफ्तार
जम्मू के नगरोटा क्षेत्र में तेज बारिश के बाद मडस्लाइड हुआ। पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर अचानक मलबा जमा होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन की ओर से बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से रास्ता साफ कराने का काम शुरू किया गया।

बनी-बसोहली मार्ग पर करीब एक घंटे फंसी एंबुलेंस
बारिश और भूस्खलन का असर सिर्फ हाईवे तक सीमित नहीं रहा। कठुआ जिले के बनी-बसोहली मार्ग पर भी लैंडस्लाइड के कारण आवाजाही बाधित हुई। इसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गई। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहने के कारण एंबुलेंस को आगे बढ़ने में परेशानी हुई।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

राजौरी में बच्चों को कंधे पर लेकर निकले माता-पिता
राजौरी में बारिश के बाद हालात और मुश्किल हो गए। भूस्खलन के कारण कई रास्तों पर मलबा जमा हो गया और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। ऐसे में अभिभावकों को छोटे बच्चों को कंधे और गोद में उठाकर मलबे वाले रास्ते पार कराते हुए देखा गया। सामने आई तस्वीरें बारिश के बाद ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में पैदा हुई मुश्किलों को बयां कर रही हैं।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

कच्चे रास्तों पर बढ़ी मुश्किल
राजौरी के कई इलाकों में कच्चे रास्तों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। कुछ स्थानों पर तेज बहाव के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस भी स्थिति को देखते हुए लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील कर रही है।

चिनाब का जलस्तर बढ़ा, बगलीहार बांध के गेट खोले गए
लगातार बारिश और चिनाब नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बगलीहार बांध के गेट खोले गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नदी में जमा गाद को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया है। बांध और आसपास के इलाकों पर प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। निचले क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम ने बढ़ाई पहाड़ी इलाकों की चुनौती
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण एक तरफ जहां सड़क और हाईवे पर मलबा आने से यातायात प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, प्रशासन की प्राथमिकता बंद रास्तों को जल्द खोलना और लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। मौसम साफ होने तक यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला