रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से नाबालिग के कथित यौन शोषण और नवजात को बेचने से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता, बुआ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शोषण के दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। पहली बार कथित तौर पर उसे दवा देकर गर्भपात कराया गया। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसकी वास्तविक उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उसे शादीशुदा बताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के बयान के अनुसार, वर्ष 2023 में अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई और मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद पिता ने उसे किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद भी कथित शोषण जारी रहा।पुलिस ने पिता और बुआ समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

Read More लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पहली बार गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी तो आरोप है कि बुआ ने पिता का साथ दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पहली गर्भावस्था और कथित गर्भपात में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Read More सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह

दूसरी बार गर्भवती हुई तो बदली गई पहचान
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में किशोरी दोबारा गर्भवती हुई। इसके बाद कथित तौर पर उसकी नाबालिग पहचान छिपाने की कोशिश की गई। आरोप है कि उसकी उम्र अधिक दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और उसे शादीशुदा बताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले में दस्तावेज तैयार कराने और अस्पताल तक पहुंचाने वाले लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

अस्पताल में बच्चे को जन्म, नवजात को बेचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात को किसी दूसरे व्यक्ति को कथित तौर पर बेचने का आरोप लगा है। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि नवजात को किसे सौंपा गया, इसके पीछे कौन लोग शामिल थे और इसके बदले किसी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।

पिता और बुआ समेत छह लोग गिरफ्तार
शिकायत सामने आने के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच में कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत छह लोग शामिल बताए गए हैं।

फर्जी दस्तावेज से लेकर नवजात तक, कई कड़ियां जोड़ रही पुलिस
मामले की जांच अब सिर्फ दुष्कर्म के आरोप तक सीमित नहीं है। पुलिस नाबालिग की उम्र छिपाने के लिए तैयार किए गए दस्तावेज, अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया, कथित गर्भपात और नवजात को सौंपे जाने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या संस्थान की भूमिका थी या नहीं। नाबालिग के साथ कथित शोषण से लेकर फर्जी पहचान के इस्तेमाल और नवजात को बेचने के आरोप तक पहुंचा यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस पूरे नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार