रायपुर में आधी रात हड़कंप, यूथ कांग्रेस नेता की कार से सड़क पर मचा कोहराम, CCTV में कैद गुंडागर्दी, स्थानीय लोगों ने की पिटाई, दो हिरासत में

रायपुर में आधी रात हड़कंप, यूथ कांग्रेस नेता की कार से सड़क पर मचा कोहराम, CCTV में कैद गुंडागर्दी, स्थानीय लोगों ने की पिटाई, दो हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़कों पर आतंक मचा दिया। बताया जा रहा है कि वाहन चला रहा व्यक्ति यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर था, जिसकी लापरवाह ड्राइविंग ने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कई राहगीर और स्थानीय निवासी बाल-बाल बच गए। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब सामने आए हैं।

घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही स्कॉर्पियो चालक और उसके साथ मौजूद लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल ठाकुर व पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोग आधी रात कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना ने एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार, रसूख और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार