GST छापे में हड़कंप: विक्की जैन परिवार की कोल वाशरी ने 10 करोड़ रु. किए सरेंडर, भारी कैश मिलने की खबर; जांच जारी

GST छापे में हड़कंप: विक्की जैन परिवार की कोल वाशरी ने 10 करोड़ रु. किए सरेंडर, भारी कैश मिलने की खबर; जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर राज्य जीएसटी टीम की छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हुई, जो शनिवार को भी जारी रही। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल विक्की जैन के परिवार से जुड़ी महावीर कोलवाशरी समेत फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के कुल 11 ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने एक साथ दबिश दी।

करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

राज्य जीएसटी कमिश्नर मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने इन कारोबारियों के ऑफिस, घर, प्लांट और वाशरी पर वित्तीय लेनदेन और रिकॉर्ड की गहन जांच की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबी पूछताछ और जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने सरकारी खजाने में 10 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। बताया जाता है कि यह राशि टैक्स चोरी के एवज में जमा कराई गई है।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

एक कोल कारोबारी के यहां मिला भारी कैश

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

अन्य दो कारोबारियों के ठिकानों पर भी जांच लगातार जारी है। सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है कि एक कोल व्यवसायी के यहां भारी मात्रा में नगदी मिली है, जिसकी गिनती अभी भी चल रही है। जांच की आंच दो दिनों से इन कारोबारियों के ठिकानों पर बनी हुई है।

कोयले की मिक्सिंग में हेराफेरी का खेल

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की हेराफेरी के पुख्ता संकेत मिले हैं। अधिकारियों को शक है कि कारोबारियों ने कोयले की मिक्सिंग और अन्य गतिविधियों में टैक्स बचाने के लिए करोड़ों का वित्तीय खेल किया।

ये तीनों बड़े कोयला व्यापारी लंबे समय से जीएसटी की सीधी निगरानी (डायरेक्ट मॉनिटरिंग) में थे। इनके आय और टैक्स भुगतान में बड़ा अंतर देखने के बाद ही रायपुर की टीम ने कार्रवाई शुरू की। यह भी सामने आया है कि एक कोल व्यवसायी के पास मिक्सिंग करने का लाइसेंस तक नहीं है, फिर भी वह लंबे समय से यह काम कर रहा था।

मात्रा की जांच में माइनिंग विभाग क्यों नहीं?

जांच टीम ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले तत्वों की खरीद बिक्री से संबंधित जानकारी ली है। सूत्रों का कहना है कि इन प्लांटों पर भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक मिला है। इतने बड़े स्टॉक और मिक्सिंग के खेल की वास्तविक जांच के लिए माइनिंग विभाग को भी शामिल किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि जब कोयले की मात्रा का मिलान पूरा हो जाएगा, तभी टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।

जीएसटी टीम की जांच शनिवार (13 दिसंबर) को भी जारी रही और अधिकारी व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिसों, वाशरियों और प्लांटों में देर रात तक रिकॉर्ड खंगालते रहे। इस हाईप्रोफाइल छापेमारी से बिलासपुर के कारोबारी जगत में खलबली मची हुई है और और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार