रायपुर से रांची तक पावर और पैसे का खेल: बिलासपुर की BJP नेत्री से रेप और 1.5 करोड़ की फिरौती, झारखंड से धराया 'हाई-प्रोफाइल' कारोबारी

रायपुर से रांची तक पावर और पैसे का खेल: बिलासपुर की BJP नेत्री से रेप और 1.5 करोड़ की फिरौती, झारखंड से धराया 'हाई-प्रोफाइल' कारोबारी

NJG डेस्क। सियासत, भारी निवेश और जरायम... जब इन तीनों का खतरनाक कॉकटेल बनता है, तो जो कहानी बाहर आती है वह अक्सर चौंकाने वाली होती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजनीतिक गलियारों से लेकर झारखंड के रांची तक इन दिनों एक ऐसा ही हाई-प्रोफाइल मामला गूंज रहा है। मामला सत्ताधारी दल बीजेपी की एक रसूखदार महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म, करोड़ों रुपये की ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का है। इस सनसनीखेज और संवेदनशील मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त एक्शन लेते हुए रांची के एक रसूखदार कारोबारी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला: 1.5 करोड़ की डिमांड और साजिश

सियासी महकमे में इस वक्त जिस घटना की सबसे ज्यादा चर्चा है, उसकी पटकथा एक 'ज्वाइंट वेंचर' यानी संयुक्त व्यापारिक समझौते से शुरू होती है। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली और रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाली बीजेपी नेत्री ने रांची निवासी आरोपी संजय सिंह के साथ एक बिजनेस फर्म में बड़ा निवेश किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि आरोपी संजय सिंह ने व्यापार में भारी घाटे का हवाला देते हुए महिला नेत्री से अवैध रूप से डेढ़ करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम मांगनी शुरू कर दी।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

जब पैसों की यह नाजायज मांग पूरी नहीं हुई, तो कारोबारी रंजिश ने एक खौफनाक रूप ले लिया। दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर के सफर के दौरान एक सुनसान इलाके में आरोपी ने महिला नेत्री के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यह महज एक अपराध नहीं था, बल्कि 'पावर गेम' में एक महिला को डराने, उसकी आवाज दबाने और ब्लैकमेल करने की एक सोची-समझी साजिश थी।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

 

 खौफ का खेल: धमकियों का दौर और कर्मचारियों का दखल

इस वारदात के बाद जब पीड़ित महिला नेत्री ने सहम कर आरोपी संजय सिंह से पूरी तरह से बातचीत बंद कर दी, तो प्रताड़ना का दूसरा और ज्यादा खतरनाक दौर शुरू हुआ। आरोपी और उसके कर्मचारियों ने अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन करके महिला को गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। बात सिर्फ गालियों तक सीमित नहीं रही; पैसों के लिए मानसिक दबाव बनाते हुए जान से मारने की खौफनाक धमकियां दी जाने लगीं। इतना ही नहीं, आरोपी संजय सिंह ने अपनी हदों को पार करते हुए महिला के परिवार वालों को भी लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

 झारखंड में पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

लगातार मिल रही धमकियों और परिवार की सुरक्षा को खतरे में देख महिला नेत्री ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और 14 मई को बिलासपुर पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता और हाई-प्रोफाइल नेचर को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। साइबर सेल की मदद से कॉल्स की लोकेशन ट्रेस की गई। बिलासपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने सटीक सूचना के आधार पर झारखंड की राजधानी रांची में दबिश दी और आरोपी संजय सिंह को धर दबोचा।

कौन है संजय सिंह? उठ रहे कई सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी संजय सिंह को झारखंड का एक बड़ा उद्योगपति और रसूखदार व्यापारी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी उसके कारोबारी साम्राज्य की असली हैसियत और बैकग्राउंड की तफ्तीश कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी कारोबारी को सत्ताधारी दल की नेत्री को उसके ही राज्य में इस कदर ब्लैकमेल करने की हिम्मत कहां से मिली? फिलहाल, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के तमाम 'पावर कनेक्शन' धरे के धरे रह गए हैं। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

Tags:

Latest News

Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश