शुभेंदु सरकार के एक्शन से हड़कंप! अवैध घुसपैठियों में मचा डर, बॉर्डर की ओर बढ़ी भीड़

शुभेंदु सरकार के एक्शन से हड़कंप! अवैध घुसपैठियों में मचा डर, बॉर्डर की ओर बढ़ी भीड़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और नागरिकता सत्यापन को लेकर शुरू हुई राजनीतिक और प्रशासनिक सख्ती अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। राज्य में भाजपा समर्थित “डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट” अभियान के बाद सीमा इलाकों में हलचल तेज हो गई है। उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर बॉर्डर क्षेत्र से सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दावा किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग बांग्लादेश लौटने के लिए सीमा क्षेत्रों में जुट रहे हैं।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अब कार्रवाई के डर से वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि जैसे ही नागरिकता सत्यापन और होल्डिंग सेंटर की प्रक्रिया तेज हुई, वैसे ही सीमावर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई। भाजपा का दावा है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत देश से बाहर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मालदा में बनाए गए विशेष होल्डिंग सेंटर में उन लोगों को रखा जाएगा, जिनकी नागरिकता संदिग्ध पाई जाएगी। इसके बाद जांच पूरी होने पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जरिए डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हाल ही में एक बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कहा था कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के दायरे से बाहर हैं और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते, उन्हें अवैध घुसपैठिया माना जाएगा। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

विपक्षी दलों ने भाजपा पर इस मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसांख्यिकीय संतुलन से जुड़ा मामला बता रही है। सीमा क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों और वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में अवैध घुसपैठ और नागरिकता का मुद्दा और अधिक उग्र रूप ले सकता है, क्योंकि यह अब सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का भी बड़ा हिस्सा बन चुका है।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार