जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू

जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ का जल संसाधन विभाग इन दिनों निर्माण और सिंचाई के बजाय अवैध वसूली और कमीशनखोरी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। सत्ता के गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा विभाग के प्रभारी प्रमुख  की हो रही है। जून 2026 में उनकी सेवानिवृत्ति होनी है, लेकिन उससे पहले पूरे विभाग में एक अघोषित रेट कार्ड लागू कर दिया गया है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि विभाग के कार्यपालन अभियंताओं ने भारी मानसिक तनाव और प्रताड़ना के बीच सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।

राजधानी रायपुर के शिवनाथ भवन से लेकर मैदानी स्तर तक इंजीनियर और ठेकेदार त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शिकायत में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि बिना कमीशन दिए कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती। चेंबर में बैठाकर बाकायदा हिसाब-किताब किया जाता है। विभागीय कार्यों के लिए जो रेट तय किए गए हैं, वे किसी भी भ्रष्ट तंत्र को शर्मसार करने वाले हैं। टेंडर पास कराने के एवज में तीन प्रतिशत, सप्लीमेंट्री प्रकरणों की स्वीकृति पर पांच प्रतिशत और भुगतान का चेक जारी करने के लिए डेढ़ प्रतिशत की सीधी मांग की जा रही है। पीस वर्क, सर्वे और अन्य कार्यों में तो यह कमीशन पंद्रह प्रतिशत तक पहुंच गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रतिमाह दो लाख रुपये की एक अलग राशि सचिव के नाम पर मांगी जा रही है। ऊपर राशि पहुंचाने का डर दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश है कि बिना अग्रिम राशि दिए मरम्मत कार्यों का भी भुगतान नहीं होगा। फाइलें रोककर और अलॉटमेंट अटकाकर ऐसा कृत्रिम दबाव बनाया जा रहा है कि मजबूर होकर अधिकारियों को इस भ्रष्ट सिस्टम के आगे घुटने टेकने पड़ रहे हैं। तबादले और गोपनीय चरित्रावली खराब करने की धमकियों ने कार्यपालन अभियंताओं का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया है। यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित तरीके से राज्य के खजाने और विकास कार्यों को बंधक बनाने की खौफनाक दास्तान है।

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना