दुर्ग में 9वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, चाचा के साथ निकला था घर से, अगले दिन मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग में 9वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, चाचा के साथ निकला था घर से, अगले दिन मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. छात्र घर से चाचा के साथ दुर्ग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिलने से परिजन गहरे सदमे में हैं.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 16  वर्षीय तामेश्वर ठाकुर, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा क्षेत्र के रूप में हुई है. छात्र का शव महाराजपुर चौक के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव को गांव ले जाने के लिए अस्पताल से मुक्तांजलि वाहन की मांग करने लगे, तो वाहन उपलब्ध न होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई. नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हंगामा भी किया. बाद में परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव रवाना किया.

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार