बिलासपुर में पूर्व पुलिसकर्मी सराफा कारोबारी पर हथौड़े से हमला, कार और लाखों के जेवर ले उड़े लुटेरे

बिलासपुर में पूर्व पुलिसकर्मी सराफा कारोबारी पर हथौड़े से हमला, कार और लाखों के जेवर ले उड़े लुटेरे

बिलासपुर। शहर के शांत माने जाने वाले राजकिशोर नगर इलाके में सोमवार रात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर अज्ञात हमलावरों ने पूर्व पुलिसकर्मी और सराफा कारोबारी संतोष तिवारी को घेरकर उनके सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें छोड़कर बदमाश उनकी कार लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सोने चांदी के लाखों के जेवर रखे थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने शहर भर में नाकेबंदी कर दी है।

दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे व्यापारी

संतोष तिवारी राजकिशोर नगर में मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे वे अपनी दुकान बंद कर मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार से महावीर सिटी स्थित अपने घर जा रहे थे। वे अभी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि संतोष कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर हथौड़े से वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से वे बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनकी कार लेकर मौके से भाग निकले।

Read More पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

मौके पर जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां छोड़ भागे

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

वारदात वाली जगह से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। हड़बड़ी में बदमाश अपनी पैशन प्रो बाइक और एक अन्य कार वहीं छोड़ गए। पुलिस को जांच के दौरान वहां से एक मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं जिनका उपयोग नहीं हो पाया था। यह सामान मिलना बताता है कि लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। कार में रखे जेवरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

पुलिस की नाकेबंदी और तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल संतोष तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी कर आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ले रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगा दी गई हैं।

 

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप